Edited By Jyoti,Updated: 06 Jun, 2021 10:07 AM
मेष- इस राशि के विवाहित लोगों के जीवन में आज तनाव खत्म होगा तथा एक दूसरे के साथ प्यार के
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- इस राशि के विवाहित लोगों के जीवन में आज तनाव खत्म होगा तथा एक दूसरे के साथ प्यार के कुछ पल बिताने को प्राप्त होंगे। प्रेमियों के लिए आज का दिन चुनौतियों भरा रह सकता है।
वृष- इस राशि के लोगों को भी अपने दांपत्य जीवन में आज ख़ुशी का एहसास होगा। जीवन साथी के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। प्रेमी अपने पार्टनर की सेहत का खास ख्याल रखें।
मिथुन- मिथुन राशि वालों का दिन आज मिला-जुला रहेगा कभी प्यार तो कभी तकरार का सामना करना होगा। मैरिड लोगों के लिए आज का दिन खुशनुमा साबित होगा।
कर्क- शादीशुदा लोगों के जीवन में आज कुछ सरप्राइजिंग हो सकता है। ध्यान रखें किसी भी तीसरे की वजह से अपना रिश्ता खराब न होने दें। जो लोग प्रेम में है उनका दिल आज अच्छा गुजरेगा।
सिंह- इस राशि के जो लोग नए-नए प्रेम प्रसंग में पड़े हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक और बढ़िया रहने वाला है। आज ने अपने प्यार जिताने का अच्छा मौका मिलेगा।
कन्या- इस राशि के जातकों को आज प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे अपने पार्टनर से प्यारी प्यारी बातें करने का मौका मिलेगा परंतु शादीशुदा लोगों की जीवन में आज कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
तुला- इस राशि के लोगों की जीवन में आज किसी तरह का तनाव पैदा हो सकता है, सतर्क रहें। तो वही जो लोग प्रेम जीवन में है उन्हें भी आज सावधान रहने की आवश्यकता है कोई तीसरा इनके रिश्ते को खराब करने की कोशिश कर सकता है।
वृश्चिक- इस राशि के अविवाहित विवाहित दोनों ही लोगों के जीवन में आज कुछ अधिक हलचल नहीं होगी दिल सामान्य साबित होगा। एक दूसरे को समझने का प्रयास करें।
धनु- इस राशि के लोगों का जीवन आज काफी अच्छा गुजरने वाला है जो लोग लोंग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है वह आज वीडियो कॉल पर एक दूसरे से रूबरू होंगे से महसूस नहीं होगी।
मकर- मकर राशि के जातकों के लिए दिन खास नहीं साबित होगा। अपने पार्टनर से थोड़ा उखड़े उखड़े रहेंगे जिससे साथी का दिन भी अच्छा नहीं गुजरेगा। अगर मन में कोई बात हो तो पार्टनर से छुपाने की बजाय बेझिझक उसे कह दें, अच्छा होगा।
कुंभ- इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं साबित होगा। प्रेम के लिहाज से आदमी के सितारे ढीले हैं। परंतु दांपत्य जीवन में आज बढ़िया नतीजे मिलने के आसार हैं।
मीन- पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। कोशिश करें कि बैठकर समझदारी से मुसीबतों का हाल निकालें।एक दूसरे पर पर चिड़-चिड़ाने से रिश्तो में कड़वाहट और पैदा होगी।