Edited By Lata,Updated: 23 Feb, 2020 10:18 AM
मेष- अपने पार्टनर को अपने दिल की बात बताने का आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- अपने पार्टनर को अपने दिल की बात बताने का आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। अपने पार्टनर से बताएं कि आप उनके लिए क्या महसूस करते हैं। ऐसा करना आपके प्यार को मजबूत बनाएगा।
वृष- इस राशि वाले की लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी। आज आपको आपके पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। साथ ही आपके सबसे अच्छे दोस्त से भी आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है।
मिथुन- आज आप अपने और अपने पार्टनर के बीच के रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं। अपने पार्टनर से शादी की बात कर सकते हैं। उनसे शादी के बंधन में बंधने के लिए समय आपके अनुकूल है।
कर्क- इस राशि वाले को आज उनका प्यार मिल सकता है। अगर आपको ऐसा कुछ महसूस हो तो आगे जरूर बढ़े। आपका रिश्ता एक अगल मोड़ पर जा सकता है। दोस्ती में आई दरार भी खत्म हो सकती है।
Follow us on Twitter
सिंह- शादी-शुदा जीवन में भी सुख रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं या ससुराल पक्ष से कोई मेहमान आ सकता है। प्रेम जीवन के दिन सामान्य रहेगा। एक-दूसरे को उपहार देन से रिश्ते में मिठास आएगी।
Follow us on Instagram
कन्या- जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, ये ट्रिप आपके जीवन में एक नया मोड़ ला सकती है। तो वहीं दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जिससे पारिवारिक जीवन का माहौल भी और अच्छा होगा। मामला एकदम ठीक रहने वाला है।
तुला- अगर आप आज के दिन पार्टी पर जाना चाहते हैं तो पार्टनर के साथ जा सकते हैं। वरना आप खुद के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं और वो आपको स्पेशल महसूस करा सकते हैं।
वृश्चिक- प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा। लव पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर कोई प्यारा-सा तोहफा देने का विचार कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी हल्के-फुल्के तनाव के बावजूद दिन बढ़िया रहेगा।
धनु- प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, लेकिन उतावलेपन से बचें। दांपत्य जीवन से थोड़ी निराशा हो सकती है। जीवनसाथी से किसी मुद्दे पर मतभेद होने की संभावना है।
मकर- आज आपको प्यार में धोखा मिल सकता है, इसीलिए अगर किसी को प्रपोज करने जा रहे हैं तो उससे पहले थोड़ा सोच-समझ लें और उसके बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचे।
कुंभ- दांपत्य जीवन में खुशी भरा समय दिखाई देगा। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रियतम से किसी खास बात पर चर्चा हो सकती है।
मीन- आप पहली बार डेट पर किसी के साथ बाहर जा रहे हैं तो आपका समय अच्छा बीतने वाला है। आपके पार्टनर पर आपका इम्प्रेशन भी अच्छा होगा। इतना ही नहीं आपको डेट पर कुछ सरप्राइज भी मिल सकता है।