लव राशिफल- पूरी होगी प्यार के लिए मांगी हर दुआ

Edited By Jyoti,Updated: 31 Jan, 2020 10:03 AM

love horoscope of 31 january 2020

मेष राशि- इस राशि वालों की प्यार की हर दुआ कबूल होगी। यानि प्रेम के हिसाब से आज आपके लिए दिन अच्छे फल लेकर आया है। प्रेम जीवन में आपको खुशी मिलेगी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि-
इस राशि वालों की प्यार की हर दुआ कबूल होगी। यानि प्रेम के हिसाब से आज आपके लिए दिन अच्छे फल लेकर आया है। प्रेम जीवन में आपको खुशी मिलेगी। अगर आप और आपका पार्टनर एक ही जगह काम करते हैं तो एक-दूसरो को खूब सपोर्ट करेंगे जिससे आपके रिश्ते में तालमेल बढ़ेगी। 

वृष राशि- वृष राशियों वालों आपके लिए भी दिन अच्छे फल लेकर आया है। अपने पार्टनर को  खुश करने के लिए प्यार ज़ाहिर करने के लिए क्रिएटिव आइडिया लगाएंगे जिससे आपका पार्टनर आप पर अधिक प्रसन्न होगा। 

मिथुन राशि- शादी शुदा लोगों के लिए भी दिन लाभकारी साबित होगा। दांपत्य जीवन के जीवन पहले से बेहतर होगा। आपका जीवन साथी काफ़ी दोनो के जीवन से जुड़े काफ़ी समझदारी भरे निर्णय लेगा। लवरस के लिए भी आज का दिन अनुकूल।

कर्क राशि- दिल के सबसे करीबी व्यक्ति आज आपको कोई खुशखबरी या सरप्राइज दे सकता है यानि आपका लवर। जिससे आपका दिन बन जाएगा। मेहनत और प्रयास का अच्छा फल मिलेगा। मगर दांपत्य जीवन आज थोडा़ उतार-चढ़ाव नज़र आएगा। मगर घबराईए मत रिश्तों पर कोई नकारात्मक असर नहीं होगा। 

सिंह राशि- दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ने से आपको हर्ष होगा। जीवनसाथी के साथ बहुत खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे जिससे मन प्रसन्न होगा। आज आपका पार्टनर आपके लिए समय समय पर कुछ ऐसा करेगा जिससे आप की खुशी की कोई सीमा नहीं रहेगी। तो वहीं जो लोग प्रेम में है उन लोगों के लिए भी दिन अनुकूल फल लाया है।

कन्या राशि- इस राशि के लोगों को अपने जीवनसाथी के प्रति प्यार जताने की आवश्यकता है। इससे दांपत्य जीवन अधिक खुशहाल तो होगा। साथ ही जीवन में आ रही मुसीबतों का सामना करने में आपको आसानी होगी। क्योंकि इसमें जीवनसाथी का सहयोग होगा तो हर मुश्किल आसान लगेगी। जो लोग प्रेम में हैं उन्हें आज अपने प्रिय को नाराज़ नहीं होने देना है। 

तुला राशि- आज आपके पार्टनर को महसूस हो सकता है कि आप उनकी बातों को नहीं समझते। इसलिए उनके तनाव को दूर करने के लिए अपने जीवनसाथी के साथ खुलकर बात करें। 

वृश्चिक राशि- इस राशि वालों को भी घबराने की आवश्यकता नहीं क्योंकि दिन आपके प्यार के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका पार्टनर आपको आपका मन पसंदीदा खाना खिलाकर खुश कर सकता है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों का दिन सामान्य सामान्य रूप से बीतेगा।
 
धनु राशि- प्रेम संबंधों में कुछ तनाव हो सकता है परंतु बावजूद इसके प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। गिले-शिकवों को मिटाने के लिए यह दिन अच्छा है। लवमेट की कोई बात आपको पसंद नहीं है तो अपनी भावनाओं को मन में दबाकर न रखें। आज सब कह डालें। 

मकर राशि- जीवनसाथी के किसी काम सको लेकर आज आपको कहीं दूर जाना पड़ सकता है। ये दूरी आपके लिए बर्दाश करनी थोड़ी कठिव होगी। प्रेम में पड़े लोगों के लिए के लिए दिन मिलाजुला। लड़ाई-झगड़ों के बावज़ूद प्यार बरकरार रहेगा। 

कुंभ राशि- प्रेमियों की लाइफ बेहतर होगी और जिनका प्यार अभी परवान नहीं चढ़ा है उन्हें आज सफलता प्राप्त होगी। उन्हें आज अपना प्यार जताने का मौका मिलेगा। मैरिड लोगों को आज पार्टनर को खुश करने के अच्छे मौके मिल सकते हैं जिनका आप बाखूबी फायदा उठाएंगे।  

मीन राशि- जो लोग अभी हाल ही में किसी के प्रेम में पड़े हैं उन्हें आज अपना रिश्ता पहले से बेहतर महसूस होगा। यानि रिश्ता मज़बूत होता दिखाई देगा। तो वहीं मीव राशि के मैरिड कपल्स को अपने गुस्से पर काबू रखने की ज़रूरत वरना आपकी अच्छी खासी चल रही जिंदगी खराब हो सकती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!