लव राशिफल 20 सितंबर- तुम्हारे लिए दिल बेकरार है

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Sep, 2022 07:41 AM

love rashifal

मेष- आज अपने क्रश को हाल-ए-दिल बताने का सुनहरा मौका मिलने वाला है। उसे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज अपने क्रश को हाल-ए-दिल बताने का सुनहरा मौका मिलने वाला है। उसे हाथ से न जानें दें। अन्य की लव लाइफ बेहतरीन रहेगी।

वृष- आज वर्कप्लेस पर किसी के प्रति आकर्षण की भावना मन ही मन उमड़ सकती है। ठंडी आहें न भरें, भविष्य खराब हो सकता है। अन्य की लव लाइफ मस्त रहेगी।

मिथुन- आज साथी से दिल की बात करेंगे तो वो बहुत प्रसन्न होंगे। खुले ह्रदय से वो आपकी बात पर विचार करेंगे और उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे।

कर्क- जो प्यार चुपके-चुपके आपके दिल और दिमाग में दस्तक दे रहा है। उसके प्रति सचेत हो जाएं अन्यथा मौका हाथ से निकल जाएगा। लव लाइफ रंगीन रहेगी।

सिंह- आज सोशल नेटवर्किंग साइट पर किसी के तगड़े आकर्षण में फंस सकते हैं। बच कर रहें नहीं तो बाद में मन में मलाल रह जाएगा।

कन्या- साथी से नाराज हैं तो कोई भी ऐसे शब्द न बोलें, जिससे बाद में पछताना पड़े। आज का दिन चुप रहेंगे तो कल तक सब सामान्य हो जाएगा।

तुला- साथी से आज प्यार का इज़हार करें। आपका ऐसा करना उन्हें बहुत खुशी देगा। रिश्ते में ताज़गी भी लाएगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज आपकी कोई बात साथी को बहुत अधिक प्रभावित कर सकती है। जिससे वे सारा दिन बहुत खुश रहेंगे। गिफ्ट मिलने की भी संभावना है।

धनु- साथी से कुछ ज्यादा ही उम्मीद रखते हैं, जो बाद में दुख देती है। सच्चे प्रेम में ऐसी कोई शर्त नहीं होती। खुश रहना चाहते हैं तो अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएं।

मकर- हर बार केवल साथी के बारे में न सोचें की उन्हें क्या अच्छा लगेगा या क्या बुरा लग सकता है। सांसारिक व्यवहार पर भी ध्यान दें। आप इस समाज का भी हिस्सा हैं।

कुंभ- आज साथी से कोई गलती होने पर उन पर अधिक क्रोध न करें। समझदारी से काम लें और सोचें समस्या का समाधान कैसे निकाला जाए।

मीन- यदि लव रिलेशन नया-नया शुरु हुआ है तो उसे अधिक से अधिक समय देकर पोषण दें। अन्य के लिए दिन प्यार भरा रहेगा और प्रसन्नता के साथ व्यतित होगा।

PunjabKesari kundli

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!