लव राशिफल- तुम दिल की धड़कन में रहते हो

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 31 May, 2022 07:32 AM

love rashifal

मेष- आज साथी को खुश करने के चक्कर में खुद का मूड खराब कर लेंगे। फिर भी साथी की मुस्कराहट में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज साथी को खुश करने के चक्कर में खुद का मूड खराब कर लेंगे। फिर भी साथी की मुस्कराहट में अपनी प्रसन्नता को ढूंढ लेंगे। बहुत सारा टाइम रोमांस में व्यतित होगा।

वृष- दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ने के आसार हैं। लव लाइफ में उतना एंज़ॉय नहीं कर पाएंगे, जितना सोचा था। आज का दिन खट्टे-मीठे अनुभवों के साथ व्यतित होगा।

मिथुन- आज लव लाइफ में परिस्थितियां आपके फेवर में रहने वाली हैं। अनमैरिड और मैरिड खुलकर रोमांस को एंजॉय करने वाले हैं। संभव है कोई खुशखबरी खुशियों को बढ़ा दे।
 
कर्क- आज किसी पुराने मित्र या सखी के साथ फोन पर घंटों बतियाएंगे। जिससे साथी को समय नहीं दे पाएंगे। गृहस्थ जीवन आम दिनों की तरह नार्मल रहेगा।

सिंह- आज किसी को प्रपोज करना है या शादी की बात चलानी है तो खुद पर भरोसा रखें और आगे बढ़ें। समय अच्छा है, कामयाबी मिलने के पूरे-पूरे चांस हैं। मैरिड लाइफ में सुख और प्रेम बना रहेगा। 

कन्या- गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा लेकिन रिलेशन में रह रहे लोगों में तकरार होने की संभावना है। कोई तीसरा दोनों के बीच आकर मनमुटाव पैदा कर सकता है।

तुला- मैरिड कपल्स की लाइफ मस्त रहने वाली है। आज कहीं घुमने जाने का प्रोग्राम भी बनेगा। रिलेशनशिप में रह रहे जातको का प्यार बढ़ेगा और सुखद नतीजे प्राप्त होंगे।

वृश्चिक- आज प्यार-मोहब्बत की बातों में समय बीतेगा। लव लाइफ को एंजॉय करने की सभी कोशिशें सफल होंगी। सारी स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।

धनु- आज थोड़ी-बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। टेंशन होने के बावजूद भी रोमांस और प्रेम में कोई कमी नहीं आएगी। हंसते-खेलते सारा दिन व्यतित हो जाएगा। 

मकर- लव लाइफ जीने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज साथी का बिहेवियर कुछ ज्यादा ही स्वीट रहने वाला है। उनकी प्यारी और मीठी बातें आपका मन मोह लेंगी।

कुंभ- रिलेशनशिप में रह रहे जातको के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। एक-दूसरे को खुश करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। परिवार में खुशियां बरकरार रहेंगी।

मीन- आज रोमांस के मनचाहे अवसर हासिल होंगे। साथी में नया जोश और सकारात्मकता देख कर दिल में उत्साह और प्रसन्नता बनी रहेगी। पार्टनर को खुश रखने में कामयाब होंगे।  

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!