Edited By Jyoti,Updated: 29 Jul, 2020 06:15 PM
Tip of the Day:- टिप ऑफ द डे जिनजातकों की शादी में रुकावट आ रही है, वह प्रतिदिन दही से नहाना शुरू करें, 3 महीने के अंदर अंदर शादी के योग बन जाएंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Tip of the Day:- टिप ऑफ द डे जिनजातकों की शादी में रुकावट आ रही है, वह प्रतिदिन दही से नहाना शुरू करें, 3 महीने के अंदर अंदर शादी के योग बन जाएंगे।
मेष - दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। लाइफ पार्टनर के साथ कोई पुरानी याद ताजा हो सकती है। कपल्स के लिए आज अपनी बात को खुलकर कहने का बहुत अच्छा दिन है। रिश्तों में पॉजिटिव रिजल्ट मिस सकता है।
वृष - प्यार में पड़े जातकों के लिए आज दिन अच्छा नहीं रहने वाला। लव पार्टनर को आपके प्यार पर शक हो सकता है। शादीशुदा जातकों की बात करें तो जीवनसाथी के व्यवहार से आज आप तनाव में रह सकते हैं, जिसके चलते दांपत्य सुख में कमी हो सकती है।
मिथुन - विवाहित जातकों को अपनी संतान की सेहत का ध्यान रखना होगा। लव कपल्स के लिए दिन परेशानियों भरा रह सकती हैं। आपको अपने पार्टनर की नाराज़गी को समझना होगा। साथ ही साथ रिश्ते को मज़बूत बनाने की कोशिश करनी होगी।
कर्क - शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन कमज़ोर रहेगा। जीवन साथी को आपकी किसी आदत से दिक्कत हो सकती है। आज लव कपल्स को एक दूसरे के साथ कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोशिश करें की बातचीत करके सब सुलझ जाएं।
सिंह - लव कपल्स को आज अपने रिश्तों में नए प्यार का अनुभव होगा। आज अपने पार्टनर से शादी के लिए भी बात कर सकते हैं। शादीशुदा जातकों में प्यार बढ़ेग। तनाव में भी अपने रिश्ते को मजबूत बना पाने में सक्षम होंगे।
कन्या - आज आपके जीवनसाथी के चेहरे पर चिंता का भाव देखने को मिलेगा। इसका कारण आपके ससुराल से रिश्तों का ठीक न रहना हो सकता है। इसके अलावा कपल्स को अपने पार्टनर की इच्छाओं को पूरा करना होगा। प्रेम के रिश्तों में सकारात्मकता बढ़ सकती है।
तुला - लव कपल्स हो या शादीशुदा लोग का आज दिन दोनों के लिए अच्छा ही रहने वाला है। आज आपको कहीं से खुशखबरी मिल सकती है, जिसे सेलिब्रेट करने कहीं बाहर जा सकते हैं। ध्यान रहे किसी तीसरे की बातों में आकर अपने रिश्ते को प्रभावित न होने दें।
वृश्चिक- आज आप नए रिश्ते को पहल दे सकते हैं। प्यार का रिश्ता काफी लंबे समय तक चल सकता हैं। विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। एक दूसरे में आज समा सकते हैं।
धनु - कपल्स का दिन सामान्य रहेगा आज किसी बात को लेकर प्यारी सी नोकझोंक हो सकती हैं। आपको पार्टनर कोई प्यारा सा गिफ्ट दे सकता है। शादीशुदा जातक आज घर में कोई महत्वपूर्ण कार्य कर सकते है, जीवन में खुशियां आ सकती हैं।
मकर - कपल्स के लिए आज का दिन कुछ कमज़ोर रहने वाला हैं। किसी एक की कुछ पुरानी बातें बाहर आ सकती हैं जिससे आपके रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता हैं। विवाहित जातकों का दिन कुछ हद तक ठीक रहेगा। आज किसी कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं।
कुंभ - प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। प्रीतम से रिश्ते सुधरेंगे। शादीशुदा जातक के रोमांटिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। जीवन साथी आप से ऊपर नाराज़ हो सकता है।
मीन - शादीशुदा जातकों के दांपत्य में परेशानियां रह सकती हैं। खासकर जीवनसाथी या संतान की सेहत बिगड़ सकती हैं। उनका ध्यान रखें। लव कपल्स के लिए दिन अनुकूल और प्रेम से भरा रहने वाला है और साथी से मिलने की संभावना भी बन सकती हैं।