Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Aug, 2020 07:28 AM
मेष- आज कोई खुशखबरी मिलने वाली है। प्रेम और रोमांस के लिए दिन बढ़िया है। मैरिड लाइफ में
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज कोई खुशखबरी मिलने वाली है। प्रेम और रोमांस के लिए दिन बढ़िया है। मैरिड लाइफ में संतान सुख मिलेगा, जिससे सारा दिन रिलेक्स रहेंगे।
उपाय- चांदी और सफ़ेद रंग का प्रयोग करें।
वृष- आज आपके गलत होने पर भी साथी हर बात में समर्थन करेगा। जिससे शर्मिंदगी का अहसास होगा। वक्त रहते संभलने में ही भलाई है। शाम तक सब नार्मल हो जाएगा।
उपाय- काले रंग से बचें।
मिथुन- आज लव पार्टनर के साथ आपसी प्रेम बढ़ेगा। बहुत सारा समय साथ मिलकर गुजारने का हसीन मौका मिलेगा। फैमिली प्लानिंग को ध्यान में रखकर हर काम करें।
उपाय- सूर्य को जल चढ़ाएं।
कर्क- आज पार्टनर के साथ संबंधों में सुधार होने से मन प्रसन्न होगा। रिश्ते को आगे ले जाने के बारे में सोच सकते हैं। मैरिड लोग खुशियों भरा समय साथ बिताएंगे, हर पल को एंजॉय करेंगे।
उपाय- हनुमान जी को सिन्दूर गिफ्ट करें।
सिंह- आज साथी के साथ मनचाहा सामंजस्य बना रहेगा। किसी मांगलिक और धार्मिक काम के लिए जा सकते हैं। सारा दिन बेहतरीन तरीके से व्यतित होगा।
उपाय- मंगलवार का उपवास रखें।
कन्या- पार्टनर के साथ कहीं मनचाहे स्थान पर घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। साथी आपसे बहुत खुश रहेगा। हर काम में वे आपका समर्थन करेंगे। आज का दिन यादगार रहेगा।
उपाय- काली वस्तुओं का दान करें।
तुला- आज साथी के लिए आप खुद को पहले से बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। जिससे उन्हें बहुत प्रसन्नता मिलेगी। बाहर घूमने-फिरने और शॉपिंग का प्लान भी बन सकता है।
उपाय- श्रीराधाकृष्ण को प्रणाम करें।
वृश्चिक- आज लव लाइफ में कुछ खटास आने की संभावना है, मन उदास रहेगा। कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। रात तक सब नार्मल हो जाएगा।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
धनु- दाम्पत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आपका स्वभाव जरूरत से ज्यादा जिद्दी रहेगा। उस पर विराम लगाएं अन्यथा लव लाइफ में समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
उपाय- गुलाबी रंग का प्रयोग अधिक करें।
मकर- आज पार्टनर के साथ चल रहे हर विवाद से छुटकारा मिलेगा। फैमिली लाइफ में मधुरता रहेगी। सोशल नेटवर्किंग साइट पर मनचाहा साथी मिलने के योग हैं।
उपाय- पीली वस्तुओं का दान करें।
कुंभ- आज साथी आपके साथ बहुत ही अच्छा रहेगा, छोटे-मोटे मनमुटाव खत्म होंगे। जिससे सारा दिन खुशनुमा व्यतित होगा। बहुत दिनों बाद दिली सुकून मिलेगा।
उपाय- लाल रंग से बचें।
मीन- आज जीवनसाथी के साथ कोई बहुत बड़ी गलतफहमी हो सकती है। विवाद जैसे हालात भी पैदा हो सकते हैं। लव पार्टनर के साथ लंबी छुट्टी की योजना बन सकती है।
उपाय- गुड़ का दान करें।