लव राशिफल 30 सितंबर- तुमने अगर प्यार से देखा नहीं मुझको...

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Sep, 2021 08:04 AM

love rashifal

मेष- आज आप किसी के आकर्षण में बंध सकते हैं। मैरिड लाइफ में चिंगारी

मेष- आज आप किसी के आकर्षण में बंध सकते हैं। मैरिड लाइफ में चिंगारी का अनुभव होगा। संयम से काम लें।
उपाय- घर की छत या कहीं खुले में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें।

वृष- आज कपल्स आनन्दमयी समय व्यतीत करेंगे। दिल की सभी इच्छाएं पूरी होंगी। लव लाइफ में हंसी की रौनक बिखरी रहेगी।
उपाय- कलाई पर पीले रंग का धागा बांधें।

मिथुन- आज सम्बन्धों में मजबूती आएगी। पुराने सभी गिले-शिकवे समाप्त हो जाएंगे। अपने व्यवहार में मिठास लाएं, तभी लव लाइफ एंजॉय कर पाएंगे।
उपाय- जरुरतमंदों को भोजन करवाएं।

कर्क- जो लोग सिंग्ल से डबल होने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। किसी के प्रेम में पड़ सकते हैं। सावधान रहें।
उपाय- भूखे व्यक्ति को लाल रंग का भोजन करवाएं।

सिंह- आज दिन की शुरुआत तो अच्छी रहेगी लेकिन निजी सम्बन्धों में तनाव बना रह सकता है। लव पार्टनर के साथ घूमना-फिरना और आनंद लेने का मन होगा।
उपाय- भगवान शिव को खीर का भोग लगाएं।

कन्या- आज भावनात्मक रूप से खुद को बहुत कमजोर फील करेंगे। साथी सॉफ्ट साइड दिखाएंगे और आपको खुश रखने का हर संभव प्रयास करेंगे।
उपाय- गरीबों में मिष्ठान बांटें।

तुला- आज आप आक्रामक मूड में रहेंगे। साथी का थोड़ा सा मजाक भावनाओं को भड़का देगा। खुद पर संयम रखें अन्यथा रिश्तों में कड़वाहट बढ़ेगी।
उपाय- छोटी कन्याओं को भोजन करवाएं।

वृश्चिक-आज छोटी-छोटी खुशियां खुली बांहों से आपका स्वागत करेंगी। जिससे आपकी लव लाइफ में प्यार भरी बहार आएगी।
उपाय- सफेद रंग का भोजन खाएं।

धनु- आज फिर से सारा दिन बिजी रहेगा। जिस कारण से पार्टनर को टाइम न दे पाएंगे। संभव है वो आपसे नाराज हो जाएं। अपने समय को मैनेज करके चलें। तभी बिगड़ते रिश्ते को संभाल पाएंगे।
उपाय- गरीबों को भोजन करवाएं।

मकर- किसी दोस्त या रिश्तेदार की वजह से रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। अपने पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताएं, किसी तीसरे को अपने बीच आने का मौका न दें।
उपाय- अपनी कलाई पर लाल रंग का धागा बांधें।

कुंभ- आज टाइम निकाल कर एकांत में कुछ वक्त बिताएं। अवश्यक नहीं है कहीं बाहर घूमने ही जाएं बल्कि कुछ अच्छी एक्टीविटी करने से दोनों के बीच की बॉन्डिंग मजबूत बनेगी।
उपाय- पीपल पर घी की ज्योत जलाएं।

मीन- मैरिड कप्लस को अपने रिश्ते में चल रही समस्याओं को सुलझाने के लिए एक ब्रेक की जरुरत है। आज कहीं घुमने जाएं या कोई ऐसा काम करें जो आप दोनों को ही पसंद हो। इससे आप एक-दूसरे के क्लोज आएंगे।
उपाय- गाय को चावल के आटे की रोटी खिलाएं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!