Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Oct, 2020 05:39 AM
मेष- आज फैमिली लाइफ से अधिक लव लाइफ को एंजॉय करेंगे। साथी से जो वायदा किया था, उसे पूरा
मेष- आज फैमिली लाइफ से अधिक लव लाइफ को एंजॉय करेंगे। साथी से जो वायदा किया था, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। उनकी सभी अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
उपाय- भगवान शिव का जल से अभिषेक करें।
वृष- आज लव पार्टनर दिल खोलकर आपकी तारिफ करेंगे, जिससे बहुत खुशी मिलेगी। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। साथी और परिवार दोनों का सुख मिलेगा।
उपाय- भगवान शिव को शहद अर्पित करें।
मिथुन- पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिताने का मौका मिलेगा, सारा दिन बड़ा रोमांटिक रहेगा। रिलेशनशिप में सकारात्मकता आएगी। शादी की बात चल सकती है।
उपाय- भगवान शिव को शमी पत्र चढ़ाएं।
कर्क- आज लव लाइफ को खुलकर एंजॉय करेंगे। कहीं मनचाहे स्थान पर एकांत में समय व्यतित करेंगे। जो दोनों को एक-दूसरे के और करीब ले आएगा।
उपाय- भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाएं।
सिंह- आज फैमिली लाइफ में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लव लाइफ भी नीरस रहेगी। डेट पर जाने का प्रोग्राम कैंसल होने से बहुत दुख होगा।
उपाय- भस्म का तिलक लगाएं।
कन्या- आज अपने रुठे हुए साथी का दिल जीतने का मौका मिलेगा। पुरानी सभी बातें भुलकर रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। गृहस्थ जीवन में खुशियों की बहार आएगी।
उपाय- भगवान शिव को गाय का दूध अर्पित करें।
तुला- आज हर रिश्ते को नजर अंदाज करते हुए साथी से जो वायदा किया था उसे पूरा करेंगे। उन्हें प्रसन्न रखने का प्रयास करेंगे। जो आपके निजी संबंधों के लिए अच्छा नहीं है।
उपाय- भगवान शिव पर देसी घी चढ़ाएं।
वृश्चिक- आज मैरिड लाइफ रोमांटिक रहेगी। रिलेशनशिप में आकर्षण बढ़ेगा, जो दोनों को मोहपाश में बांधे रखेगा। सारा दिन खूब सारी प्यारी-प्यारी बाते करेंगे।
उपाय- सफेद वस्त्र पहनें।
धनु- आज का दिन साथी की बांहों में खूब प्यार से व्यतित होगा। लव लाइफ खूब रोमांटिक रहेगी। मनचाही जगह पर डेट पर जाने का मिल सकता है।
उपाय- सफेद वस्तुओं का दान करें।
मकर- आज रिलेशन में रह रहे लोगों के साथी का व्यवहार रुखा रहेगा, उन्हें समझ पाने में थोड़े असमर्थ रहेंगे। मैरिड लाइफ में तनाव से भरा माहौल रहेगा।
उपाय- भगवान शिव को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
कुंभ- आज आदर्श जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। लाइफ में बहुत सारी खुशियां आएंगी। मैरिड लाइफ में थोड़ा सहनशील होने की जरुरत है। संयम से काम लें।
उपाय- भगवान शिव पर चंदन चढ़ाएं।
मीन- आज लव पार्टनर के साथ हाथों में हाथ डाले सारा दिन व्यतित होगा। घर पर शादी की बात चल सकती है, जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। मैरिड लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- शिवलिंग का दर्शन करें।