Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Oct, 2020 04:53 AM
मेष- आज लव लाइफ के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। कहीं घुमने या फिर एकांत में समय व्यतित करने का मौका मिलेगा। जो
मेष- आज लव लाइफ के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। कहीं घुमने या फिर एकांत में समय व्यतित करने का मौका मिलेगा। जो आप दोनों को पहले से अधिक क्लोज लेकर आएगा और रिश्ते में मजबूती भी लाएगा।
उपाय- मां लक्ष्मी को लाल चूड़ा गिफ्ट करें।
वृष- आज आपका मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। किसी ओर का गुस्सा साथी पर निकाल सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। चुप रहना और नकारात्मक विचारों से दूर रहना ही बेहतर होगा।
उपाय- 'ऊं लक्ष्मी नारायण नमः' मंत्र का जाप करें।
मिथुन- आज साथी पर बहुत अधिक प्यार आएगा। आपको महसूस होगा उनसे अधिक उत्तम पार्टनर मिलना असंभव था। एंजॉय करना है तो शाम को खास बनाने का प्रयास करें।
उपाय- सुहागन महिला को लाल वस्त्र दें।
कर्क- आज लव लाइफ में कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है। जिससे साथी को बहुत अधिक गुस्सा आने वाला है, उन्हें झेलने के लिए तैयार रहें। सोच-विचार करने के बाद ही कोई कदम उठाएं।
उपाय- गुलाब का पुष्प कामदेव को भेंट करें।
सिंह- आज साथी का स्वभाव कुछ बदला हुआ नज़र आएगा। जो आपको दुखी करेगा। सारा दिन तनाव में व्यतित होगा। शाम को साथी को अपनी भूल का एहसास होगा, रात तक सब ठीक हो जाएगा।
उपाय- छोटी कंजक को लाल चुनरिया भेंट करें।
कन्या- आज तनाव में कमी आएगी, भाग्य प्रबल रहेगा। लव लाइफ में बहुत खुश रहने वाले हैं। पार्टनर सारा दिन आपके साथ व्यतित करेगा। मौज-मस्ती का मौका मिलेगा।
उपाय- इस मन्त्र का जाप करें- 'केशवी केशवाराध्या किशोरी केशवस्तुता, रूद्र रूपा रूद्र मूतिर्ः रूद्राणी रूद्र देवता।
तुला- आज सिंग्लस की लाइफ में किसी प्यारे से चेहरे की ईमानदारी दिल में जगह बनाएगी। संभव है प्यार भरे रिश्ते का आरंभ हो जाए। अन्य के लिए दिनमान मजबूत रहेगा और प्यार की बहार आएगी।
उपाय- लाल रिबन कुंवारी कन्या को भेंट करें।
वृश्चिक- आज सुबह-सुबह पार्टनर से छोटी सी बात पर झड़प हो सकती है। बात को बढ़ाने से रोकना है तो खुद को ठंडा रखें। धैर्य और शांति बना कर रखें। शाम तक साथी को अपनी गलती का एहसास होगा।
उपाय- रोली का तिलक अपने ललाट पर लगाएं।
धनु- आज वर्क प्लेस पर तनाव रहेगा, इसके बावजूद अपने रिश्ते में प्यार का एहसास करेंगे और खूब मस्ती करेंगे। जिससे मेंटल स्ट्रेस कम होगा और नई ऊर्जा से काम कर पाएंगे।
उपाय- शिव-पार्वती की विधिवत पूजा करें।
मकर- आज दिनमान बढ़िया है। एक दूसरे से बहुत सारी प्यार भरी बाते करेंगे। रिश्ते में समझदारी बढ़ेगी। भविष्य को लेकर कोई बड़ा निर्णय कर सकते हैं। जो भविष्य में शुभ परिणाम देगा।
उपाय- लाल रंग की सात चूड़ियां मां पार्वती को पहनाएं।
कुंभ- आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सिंग्लस घरवालों से साथी के बारे में बात कर सकते हैं। लव लाइफ में कुछ नए पन का एहसास होगा। जो बहुत आनंद देगा।
उपाय- किसी ब्राह्मणी को मेंहदी दें।
मीन- आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। जिस खबर का आपको बहुत समय से इंतजार था, वो पार्टनर से सुनने को मिल सकती है। लाइफ में बहुत बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा।
उपाय- भगवान लक्ष्मीनारायण को लाल फूल भेंट करें।