लव राशिफल 5 नवंबर- अपनी सांसों में महकता पाया है तुझे

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Nov, 2021 08:18 AM

love rashifal

मेष- आज पार्टनर के साथ अपने हर एहसास को शेयर करेंगे। बहुत ही मजेदार रोमांस भरी बातें होंगी। दोनों को एक-दूसरे

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज पार्टनर के साथ अपने हर एहसास को शेयर करेंगे। बहुत ही मजेदार रोमांस भरी बातें होंगी। दोनों को एक-दूसरे के साथ जन्नत जैसा आनंद आएगा। खास प्लानिंग बनाएंगे।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।

वृष- आज पार्टनर को अपनी डिजायर के बारे में बताएं और दिल की बातें कहें। तभी उनके करीब होने का एहसास कर पाएंगे। एक दूसरे के प्रति आकर्षण बना रहेगा।
उपाय- पीले चंदन का तिलक लगाएं।

मिथुन- साथी की प्यार भरी बातों से दिल बहुत खुश होगा। आज उनके विभिन्न रोमांटिक तरीकों से दबी हुई तमन्नाएं, अपनी हर इच्छा पूरी कर लेंगी। प्यार के इजहार की बात कर सकते हैं।
उपाय- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें।

कर्क- रोमांटिक बातें करने की कला आप में कूट-कूट कर भरी हुई है। आज उन्हें लव लाइफ में हथियार की तरह इस्तेमाल करें। आपकी रोमांस भरी बातें, पार्टनर का मन मोह लेंगी।
उपाय- हल्दी का तिलक लगाएं।

सिंह- आज लव लाइफ को चाह कर भी एंजॉय नहीं कर पाएंगे। साथी की बांहों में जाने को तरसते रहेंगे, उनकी खूशबू याद आएगी। दिल के सारे अरमां ज्यों के त्यों धरे के धरे रह जाएंगे।
उपाय- केले के पौधे में जल अर्पित करें।

कन्या- लव लाइफ में खूब एंजॉय करेंगे, अच्छी फीलिंग के साथ रिश्ता महकेगा। एक दूसरे के प्रति प्यार भी बढ़ेगा। आज की रात काफी मजेदार रहने वाली है। रोमांटिक बातें डिस्कस होंगी।
उपाय- ॐ बृ बृहस्पते नमः मंत्र का जाप करें।

तुला- आज पार्टनर का मूड बनाने के लिए जरुरत से अधिक प्रयत्न करने पड़ सकते हैं। डेटिंग हमेशा गुदगुदाती है इसलिए उन्हें उनकी फेवरट जगह ले जाएं।  उनका चेहरा खिल जाएगा।
उपाय- स्नान के बाद पीले रंग के कपड़े पहनें।

वृश्चिक- आज लव लाइफ को लेकर पार्टनर नाराज रह सकते हैं। रोमांटिक बातें करके उन्हें खुश करने का प्रयास करें। एहसास दिलाएं की जीवन में रोमांस हमेशा बना रहेगा।
उपाय- भगवान विष्णु की प्रतिमा अथवा चित्र के सामने घी का दीया जलाएं।

धनु- आज किसी कारण से एक-दूसरे से दूर रहना पड़ सकता है। फिर भी आप दोनों को रोमांस भरी खूबसूरत फीलिंग आएंगी। एक दूसरे के करीब होने का एहसास होगा।
उपाय- भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल चढ़ाएं।

मकर- आज लव लाइफ मजेदार रहने वाली है। पार्टनर आपके लुक और खूबसूरती की दिल खोल कर प्रशंसा करेंगे। जो आपको मीठा एहसास दिलाएंगे।  रेस्टोरेंट में खाने या मूवी देखने जाएंगे।
उपाय- पीले रंग की वस्तुओं का दान करें।

कुंभ- आज पार्टनर का हेल्पिंग नेचर आप दोनों को पहले से भी अधिक करीब ले आएगा। अपने हर एहसास को शेयर करेंगे। साथ बिताए खूबसूरत लम्हों से जुड़ी रोमांटिक बातें फिर से ताजा होंगी।
उपाय- भगवान विष्णु को तुलसी का पत्ता अर्पित करें।

मीन- आज पार्टनर की तारीफ करने का अजब-गजब अंदाज आपका मन मोह लेगा। लव लाइफ को लेकर गर्मागर्म बातें और फीलिंग्स एक दूसरे के साथ शेयर करेंगे।
उपाय- हल्दी का दान करें।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!