लव राशिफल 6 नवंबर- हर जन्म तू मिले बस यही मेरी ख्वाहिश है...

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Nov, 2021 08:04 AM

love rashifal

मेष- आज इस राशि के जातको पर ये पंक्ति सही बैठती है- प्रेम किया नहीं जाता, हो जाता है। किसी के प्यार में

मेष- आज इस राशि के जातको पर ये पंक्ति सही बैठती है- प्रेम किया नहीं जाता, हो जाता है। किसी के प्यार में पड़ सकते हैं। अन्य की लव लाइफ मन को लुभाने व दिल को सुकून देने वाली रहेगी।
उपाय- काले रंग की वस्तुओं का दान करें।

वृष- आज आंखों ही आंखों में प्रेम की शुरूआत होगी। इससे पहले साथी दिल में उतरे, उसका झूठा अवरण आपके सामने आ जाएगा। लव लाइफ में बहुत सारी अड़चने आएंगी।
उपाय- महालक्ष्मी को लाल चूड़ा चढ़ाएं।

मिथुन- आज अपने एक्स से मुलाकात हो जाएगी, उनको देखकर मन व्यथित होगा। लव लाइफ को लेकर भी थोड़ी परेशानी रहेगी। सारा दिन बहुत सारे उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- महालक्ष्मी को लाल फूलों की माला पहनाएं।

कर्क- आज लव लाइफ प्यार से भर जाएगी। अंदर का अकेलापन समाप्त होगा और हर मुश्किल खुद ब खुद समाप्त हो जाएगी। साथी के साथ खूबसूरत अंतरंग क्षणों का आनंद लेंगे।
उपाय- काले रंग के वस्त्र पहनें।

सिंह- आज लव लाइफ को लेकर परेशान न हों। धैर्य और संयम से काम लेने का समय है। बिना कुछ बोले साथी को वॉच करें। जल्दबाजी में अपने स्तर पर कोई ग़लत कदम न उठाएं।
उपाय- कंजक पूजा करें। 

कन्या- आज लव लाइफ को पहले से भी बेहतर बनाने का प्रयास करें। वे सब करें, जो साथी को अच्छा लगता लगता है, उनकी इच्छाओं को सम्मान दें। नए रिश्तों में थोड़ी सतर्कता बरतने की जरुरत है।
उपाय- भगवान शिव और मां पार्वती का विधिवत पूजन करें।

तुला- आज जिसके साथ वैवाहिक बन्धन में बंधना चाहते हैं, उसे शादी की बात करने के लिए अच्छे योग बन रहे हैं। लव लाइफ में खूब मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा।
उपाय- महालक्ष्मी को लाल फूल भेंट करें।

वृश्चिक- आज लव लाइफ में ट्विस्ट आ सकता है। खुद से ज्यादा उम्र वाले पर दिल आ जाएगा। उनको पाने के लिए बेचैन रहेंगे। आन्य की रोमांटिक लाइफ में थोड़ी उठा-पटक के चांसेस हैं।
उपाय- महालक्ष्मी को लाल रंग की सात चूड़ियां चढ़ाएं।

धनु- आज लव लाइफ में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। फिजिकल और मेंटल वीकनेस बनी रहेगी। पार्टनर नाराज भी हो सकते हैं। दिन और रात कशमकश में व्यतित होंगे। 
उपाय- भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी के मंदिर जाएं।

मकर- आज इधर-उधर भटकने से अच्छा है, स्टेबल रिश्ते की ओर ध्यान दें। अविवाहितों के लिए रिश्ते भी आएंगे और साथी प्रपोज भी कर सकते हैं। शादी पक्की होने के चांसेस हैं।
उपाय- मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

कुंभ- आज लव लाइफ के लिए दिन और रात बहुत लकी रहने वाले हैं। नए रिश्ते बनेंगे और जो लोग पहले से ही रिलेशन में हैं, उनके रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम विवाह करने वालों की इच्छा पूरी होगी।
उपाय- महालक्ष्मी मंदिर में लाल वस्त्रों का जोड़ा चढ़ाएं।

मीन- आज का दिन सिर्फ और सिर्फ रोमांस में व्यतित होगा। लव लाइफ में चल रही हर मुश्किल खुद ब खुद समाप्त हो जाएगी। दिल में बसी हर इच्छा पार्टनर पूरी करेंगे।
उपाय- महालक्ष्मी को लाल चुनरिया चढ़ाएं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!