लव राशिफल 9 नवंबर- मेरी यादों में तुम हो या मुझ में ही तुम हो...

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Nov, 2021 07:49 AM

love rashifal

मेष- आज कई अच्छे रिश्ते आ सकते हैं लेकिन बात बनने के चांसेस नहीं हैं। रोमांस का भरपूर आनंद मिलने वाला है। अनैतिक संबंध

 
मेष- आज कई अच्छे रिश्ते आ सकते हैं लेकिन बात बनने के चांसेस नहीं हैं। रोमांस का भरपूर आनंद मिलने वाला है। अनैतिक संबंध भी बन सकते हैं, जो वर्तमान रिश्ते में दरार ला सकते हैं।
उपाय- रूद्राक्ष पहनें।

वृष- किसी से प्यार करते हैं तो इजहार जरुर करें, शादी के अच्छे चांसेस हैं। रोमांटिक लाइफ में थोड़ी-बहुत समस्या रह सकती है। अनैतिक संबंधों से बचें, गंभीर बीमारी हो सकती है।
उपाय- शयनकक्ष में कोई चौकोर फर्नीचर न रखें।

मिथुन- आज ज्यादा व्यस्त रहने के चांसेस बन रहे हैं, जिससे लव लाइफ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अनमैरिड के लिए रिश्ते आएंगे। बात पक्की होने के चांसेस कम हैं।
उपाय- किसी गरीब को सफेद मिठाई खिलाएं।

कर्क- आज लव लाइफ को लेकर परेशान न हों। साथी के साथ बात शेयर करें, अवश्य सॉल्यूशन मिल जाएगा। पार्टनर से झूठ न बोलें, पकड़े जाएंगे। स्वभाव में थोड़ी सकारात्मकता लाएं।
उपाय- सफेद कपड़े पहनें।

सिंह- सोशल लाइफ में आज आपकी रोमांटिक लाइफ को लेकर खूब तारिफों का दौर चल सकता है। जिससे लव लाइफ में सकारात्मकता आएगी। कहीं घूमने जाएंगे।
उपाय- चावल मंदिर के पुजारी को दान दें।

कन्या- आज का सारा दिन बहुत व्यस्त रहने वाला है। पार्टनर को ज़्यादा टाइम नहीं दे पाएंगे। जिससे वे नाराज भी हो सकते हैं। उन्हें खुश करने के लिए जरुरत से अधिक प्रयास करना पड़ेगा।
उपाय- भोले बाबा को खुश करें।

तुला- आज कोई नया रोमांटिक रिलेशनशिप बन सकता है। जो असीम सुख देगा। प्यार के इजहार के लिए अच्छा दिन है। लव लाइफ में खूब एंजॉय करेंगे। मनचाहे स्थान पर डेट के लिए जाएंगे।
उपाय- शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाएं।

वृश्चिक- लव लाइफ के लिए आज का दिन ज्यादा ठीक नहीं है। इमेज ख़राब होने के चांसेस हैं, बच कर रहें। अच्छे रिश्ते आते रहेंगे लेकिन कहीं भी बात नहीं बनेगी।
उपाय- इस मंत्र का जाप करें- “स्याम गौर सुंदर दोउ जोरी। निरखहिं छबि जननीं तृन तोरी।।”

धनु- आज रोमांटिक रिलेशनशिप को लेकर सतर्क रहें। अपनी लव लाइफ को बचाना है तो किसी तीसरे की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। गिफ्ट या दूसरी चीजों से पार्टनर को स्पेशल फील कराएं।
उपाय- मुख्यद्वार की ओर पैर करके न सोएं।

मकर- आज लव लाइफ में कभी खुशी-कभी गम वाली स्थिति बनी रहेगी। सावधानी बरतें, दूसरों की बातों पर विश्वास करना रिश्तों में दरार ला सकता है। गुस्सा रिश्तें में खराबी लाएगा, इसे काबू में रखें।
उपाय- देवी कवच का पाठ करें।

कुंभ- आपके साथी आपसे बहुत प्रेम करते हैं। अपने मन में किसी भी तरह के शक़ को जन्म न लेने दें अन्यथा खूबसूरत रिश्ता खराब हो जाएगा। पार्टनर के साथ पूरी ट्रांसपेरेंसी बनाए रखें।
उपाय- अपने शयनकक्ष में दो खूबसूरत सजावटी गमले सजाएं।

मीन- आज का दिन सावधानी बरतनी होगी। पार्टनर धोखा दे सकता है। बात को बढ़ाने की जगह आगे बढ़ जाने में ही भलाई है। जबरदस्ती का रिश्ता दोनों की लाइफ खराब करेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!