Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Dec, 2020 08:39 AM
मेष- आज लव लाइफ में रोमांस का जादू खूब सिर चढ़कर बोलेगा। मन की अतृप्त इच्छाएं पूरी होंगी। दोनों का लव बॉन्ड
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज लव लाइफ में रोमांस का जादू खूब सिर चढ़कर बोलेगा। मन की अतृप्त इच्छाएं पूरी होंगी। दोनों का लव बॉन्ड पहले से भी अधिक स्ट्रांग होगा। सारा दिन प्यार-मोहब्बत से व्यतित होगा।
उपाय- ओम् द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नमः ओम शं सम्मोहनाय फट् इस मंत्र का जाप करें।
वृष- आज प्यार की बहार छाई रहेगी। पार्टनर से बहुत सारा प्यार मिलेगा। साथी की बांहों में खुद को भुल जाएंगे, उनसे एक पल भी अलग होने का मन नहीं होगा।
उपाय- दूध का दान करें।
मिथुन- आज पुराने एक्स से मुलाकात होगी। ढेर सारी बातें होंगी। पुरानी बातों को भुलकर संभव है फिर से नए रिश्ते की शुरुआत हो। लव लाइफ सामान्य रहेगी। फैमिली के साथ कहीं घुमने जाएंगे।
उपाय- मोती दान करें।
कर्क- आज जिस वस्तु को लेने की काफी दिनों से इच्छा थी, वो साथी से भेंट स्वरुप मिल सकती है। उनके प्यार, इश्क और मोहब्बत का जादू मदहोश करेगा। लव लाइफ का खूब आनंद लेंगे।
उपाय- धार्मिक स्थान पर दही का दान करें।
सिंह- आज लव लाइफ तो अच्छी रहेगी लेकिन जो बातें आपके भीतर चल रही हैं, वो साथी के साथ शेयर करें। सकारात्मक रवैया रखें। शादी के लायक जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है।
उपाय- चांदी दान करें।
कन्या- आज साथी के मिजाज बहुत रंगीन रहने वाले हैं। उनके इस रवैये के पीछे आपसे मनचाही बात पूरी करवाने का मकसद भी हो सकता है। जरा बच कर रहें। किसी भी छलावे में न आएं।
उपाय- सफेद रंग की मिठाई का दान करें।
तुला- आज लव लाइफ को लेकर कोई बड़ा फैसला करना पड़ सकता है। भावनाओं में न बहकर समझदारी से काम लें और किसी भी निर्णय तक पहुंचने से पहले हर पहलु पर गौर करें।
उपाय- सुहागनों को खीर खिलाएं।
वृश्चिक- आज समय की व्यस्तता के चलते लव लाइफ को लेकर बवाल मच सकता है। साथी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। अपने समय को मेनैज करके चलें तभी रिश्ते में मधुरता कायम रख पाएंगे।
उपाय- कंजक पूजन करें।
धनु- आज किसी दिलफेंक आशिक से मिलना होगा। जिसकी प्यार भरी बातें खूब मनोरंजन करेंगी। लव लाइफ सामान्य रहेगी। जिन लोगों के रिश्ते की बात चल है वे डबल हो सकते हैं।
उपाय- माता लक्ष्मी के मंदिर में कौड़ी चढ़ाएं।
मकर- आज लव लाइफ में थोड़ी परेशानी हो सकती है। फिजिकल विकनैस को रोग न समझें। नीम-हकीम के चक्करों में न फंसकर डॉक्टर से सलाह लें। घबराएं नहीं, जल्दी सब ठीक हो जाएगा।
उपाय- गरीबों को फल दान करें।
कुंभ- आज एक्स आपकी खुशहाल जिंदगी में जहर घोलने का काम करेगा। अपनी समझदारी से रिश्ते को बचाएं। सारा दिन सावधानीपूर्वक व्यतित करना होगा। लव लाइफ ठंडी रहेगी।
उपाय- माता लक्ष्मी को कमल का फूल भेंट करें।
मीन- आज साथी के साथ कहीं घुमने का प्रोग्राम बन सकता है। जहां दोनों मिलकर एकांत में बहुत सारा समय साथ व्यतित करेंगे और खूब एंजॉय करेंगे। मौज-मस्ती में सारा दिन व्यतित होगा।
उपाय- सफेद रंग का तिलक लगाएं।