लव राशिफल 1 जनवरी- तन्हा लम्हों में बुनते हैं तेरे सपने

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Jan, 2021 06:32 AM

love rashifal

मेष- साल का पहला दिन बहुत रोमांटिक रहने वाला है। आज साथ-साथ

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- साल का पहला दिन बहुत रोमांटिक रहने वाला है। आज साथ-साथ बैठकर दिल की बातें करेंगे। जुबान से कम आंखों और प्रेम की भाषा में सांकेतिक बातें अधिक होंगी।
उपाय- दूध में केसर मिलाकर पीएं।

वृष- 2021 की शुरुआत बहुत रोमांटिक रहने वाली है। लव लाइफ में खूब मौज-मस्ती करेंगे। साथी से कोई बड़ा सरप्राइज अथवा मनचाहा उपहार मिल सकता है।
उपाय- अपने पास चांदी का सिक्का रखें।

मिथुन- 2021 के पहले दिन एक्स के साथ फिर से रिलेशन में बंध सकते हैं। मैरिड कप्लस परिवार के साथ कहीं बाहर घुमने जाएंगे। लव लाइफ में इश्क की गर्माहट बनी रहेगी।
उपाय- सरसों का तेल न लगाएं।

कर्क- साल का पहला दिन बहुत सारी खुशियां आपके दामन में डालेगा। सिंग्लस को डबल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। निसंतान के आंगन में किलकारी गूंजने की संभावना है।
उपाय- सोने से बना कोई भी आभूषण पहनें।

सिंह- 2021 की शुरुआत किसी प्यार भरी खुशखबरी के साथ होगी। जो दोनों को बहुत खुशी देगी। आज साथी के साथ कहीं बाहर घुमने और शापिंग का खूब आनंद लेंगे।
उपाय- गहरे रंग के कपड़े न पहनें।

कन्या- 2021 का पहला दिन आपके प्रेम की आग को भड़काएगा। मनचाहे साथी के साथ रोमांस करने का मौका मिलेगा। मैरिड कपल्स घर-परिवार के साथ खूब एंजॉय करेंगे।
उपाय- घर के मंदिर में सोने का सिक्का रखें।

तुला- 2021 की खूबसूरत सुबह आपकी लव लाइफ में बहार लेकर आई है। प्रेम की गर्माहट का अनुभव करेंगे। पार्टनर से जो भी नाराजगी थी, वे खत्म हो जाएगी।
उपाय- गरीबों की अपनी शक्ति के अनुसार मदद करें।

वृश्चिक- 2021 के पहले दिन आपके रिश्ते को नया मुकाम हासिल होगा। जो केवल कल्पनाओं में था, वो सच में होगा। आज साथी सभी ख्वाहिशें पूरी करेंगे। जो सिंगल हैं, वे डबल होंगे।
उपाय- ललाट पर चंदन लगाएं।

धनु- 2021 के पहले दिन एक्स्ट्रा मैरिटियल रिलेशन की शुरुआत हो सकती है। जो प्यार की आग को भड़काएगी। अन्य की लव लाइफ में भी मोहब्बत परवान चढ़ेगी।
उपाय- मंदिर में सेवा करें।

मकर- नया साल बहुत सारी प्यारी बातों और नए वादों के साथ मनाएंगे। जो इच्छाएं 2020 में अधूरी रह गई थी, उन्हें इस साल पूरी करने का प्रण लेंगे। जिससे दोनों के रिश्ते में मजबूती आएगी।
उपाय- दूध में हल्दी मिलाकर पीएं।

कुंभ- 2021 का आगाज लव लाइफ में लगाएगा आग। साथी में पहले से भी अधिक जोश आएगा। कुछ नया ट्राइ करेंगे, जिससे दोनों खूब एंज़ॉय करेंगे। इश्क का जादू सिर चढ़कर बोलेगा। 
उपाय- जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें।

मीन- 2021 का आरंभ दोनों को पहले से भी अधिक करीब लाएगा। साथी का रवैया बदलेगा, सोच में सकारात्मकता आएगी। जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की थी, वे सब सच में होगा।
उपाय- चमड़े से बनी किसी भी वस्तु का प्रयोग न करें।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!