लव राशिफल 12 फरवरी- आ गले लग जा...

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Feb, 2021 05:05 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज मनचाही लव लाइफ का आनंद लेने के लिए जरुरत से अधिक

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज मनचाही लव लाइफ का आनंद लेने के लिए जरुरत से अधिक खर्च करेंगे। तन मन की संतुष्टि और आनंद का अनुभव होगा। सिंग्लस को बड़ी खुशी मिलने की उम्मीद है।
उपाय- मां दुर्गा को पान का पत्ता अर्पित करें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज निजी जीवन खुशनुमा रहेगा लेकिन लव लाइफ में गुप्त रोग से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। साथी पूरी तरह से सपोर्टिव रहेगा। सिंग्लस मनचाहे पार्टनर की तलाश में भटकते रहेंगे।
उपाय- मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी का बर्ताव आपको दुख पहुंचा सकता है। वो आपको मनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। जिससे आपको पूर्ण संतुष्टि महसूस होगी।  कुछ नया खरीदने के बारे में प्लानिंग करेंगे।
उपाय- मां दुर्गा के सामने गुग्गल की सुगंध वाला धूप जलाएं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) सिंग्लस आज दिल से किसी के प्रेम में पड़ सकते हैं। एकतरफा प्यार परवान चढ़ने के चांस बहुत कम हैं। लव लाइफ में पार्टनर कुछ नया ट्राइ करेंगे, जिससे दोनों को बहुत अच्छा फील होगा।
उपाय- ऊं दुं दुर्गाय नम: मंत्र का जाप करें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज लव लाइफ में असंमजस की स्थिती रहेगी। साथी का बर्ताव समझ में नहीं आएगा। किसी नए रिश्ते का आरंभ हो सकता है। सावधान रहें, भविष्य में समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
उपाय- मां दुर्गा को ड्राइ फ्रूट का भोग लगाएं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज लव लाइफ में तन और मन की खुशी मिलने वाली है। साथी से कोई प्यारा सा तोहफा भी मिलने की संभावना है। दिल की बातें शेयर करेंगे और दोनों में निकटता बढ़ेगी।
उपाय- मां दुर्गा के मंदिर जाएं।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज लव लाइफ में साथी के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। असंतुष्टि रहेगी और संबंधों में भी खटास आने की संभावना है। प्रपोज करने के लिए समय अशुभ है। थोड़ा इंतजार करें।
उपाय- मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज पार्टनर का नया रुप देखने को मिलेगा। जो लव लाइफ में प्रेम की गर्माहट को बढ़ाएगा। दोनों मिलकर खूब एंजॉय करेंगे। किसी खूबसूरत जगह पर जाने का मौका मिलेगा।
उपाय- मां दुर्गा के मंदिर में ध्वजा चढ़ाएं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल सकता है। उससे पहले किसी खास की सलाह को मानेंगे। लव लाइफ में खुश रहेंगे और साथी के साथ खूब मौज करेंगे। छोटी यात्रा पर भी जाने का मौका मिलेगा।
उपाय- नाखून न काटें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी केयरिंग और रोमांटिक रहेंगे लेकिन आपका मन लव लाइफ से उचाट होगा, तन और मन  शांत रहेंगे। नीरसता बनी रहेगी। सिंग्लस की लाइफ में उचार-चढ़ाव की स्थिती रहेगी।
उपाय- मां दुर्गा को अपराजिता के फूल चढ़ाएं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज लव लाइफ में रोमांस का जादू बरकरार रहेगा। दोनों में बहुत सारी प्यारी बातों का आदान-प्रदान होगा। जो दिल को बहुत सुकून देंगी। सिंग्लस के डबल होने के पूरे-पूरे चांस हैं।
उपाय- सात्विक भोजन करें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज लव लाइफ से थोड़े परेशान रहेंगे। साथी के साथ खुलकर बात करेंगे तभी समस्या का हल निकलेगा अन्यथा अंदर ही अंदर परेशानी बढ़ती जाएगी। संयम से काम लें, धैर्य न छोड़ें।
उपाय- ऊं क्रीं कालिकायै नम: मंत्र का जाप करें।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!