लव राशिफल 26 फरवरी- बात जब इश्क़ की हो तो आंखें दिल की ज़ुबां बन जाती हैं

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Feb, 2021 07:25 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज जाने-अनजाने कही गई बात साथी को

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज जाने-अनजाने कही गई बात साथी को कष्ट पहुंचाएगी। जिससे  परेशानियां पैदा होंगी। नाराज साथी को मनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा, तभी लव लाइफ का सुख प्राप्त होगा।
उपाय- साथी को परफ्यूम उपहार में दें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी का साथ बहुत सारी खुशियां देगा। उनके सहयोग से कोई बड़ा मुनाफा होगा। शाम बहुत हसीन रहने वाली है। प्रेम और रोमांस में डूबे रहेंगे। सिंग्लस सोशल नेटवर्किंग साइट पर टाइम पास करेंगे।
उपाय- स्वच्छ वस्त्र पहनें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज का दिन भोग-विलासिता में व्यतित होगा। साथी का भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। सिंग्लस का प्रेम संबंध आरंभ हो सकता है लेकिन अधिक देर तक नहीं चलेगा। दिल लगाने से पहले अच्छे से सोच लें।
उपाय- नहाने के पानी में थोड़ा सा चंदन मिलाएं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी को लेकर बहुत भावुक रहेंगे। पार्टनर आपके प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे। वे अत्यधिक प्रेम और केयर से आपको खुश करने का हर संभव प्रयास करेंगे। कहीं घुमने या खाना खाने जाएंगे।
उपाय- किसी नेत्रहीन व्यक्ति को सफेद रंग की मिठाई खिलाएं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज किसी से धोखा मिल सकता है। जिससे दिल बहुत दुखेगा। साथी का साथ गम भुलने में मदद करेगा। पार्टनर के पवित्र और शुद्ध प्रेम का एहसास होगा। सिंग्लस को सच्चे प्रेम की तलाश रहेगी।
उपाय- पार्टनर को कोई सुगंधित वस्तु दें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें की वो आप से क्या चाहते हैं। अपने अहं को प्रेम से दूर रखें। सिंग्लस किसी के प्रेम के पवित्र उद्देश्य को समझते हुए आगे बढ़ सकते हैं।
उपाय- सिले हुए वस्त्र पार्टनर को उपहार में दें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) लव लाइफ को लेकर आज का दिन बेहतरीन साबित होने वाला है। कुछ व्यस्तताओं और अन्य पारिवारिक वजहों के कारण जितने भी सपने अधूरे पड़े थे, वे पूरे होंगे। सिंग्लस प्यार के खूबसूरत एहसास से रूबरू होंगे।
उपाय- पार्टनर को आभूषण गिफ्ट करें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज लव लाइफ थोड़ी डल महसूस हो सकती है, इसमें मनचाहे प्यार के रंग भरने के लिए कहीं यात्रा का प्रोग्राम बनाएंगे। जिससे प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सिंग्लस किसी के प्रेम में पड़ सकते हैं।
उपाय- सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज लव लाइफ में मनचाही ऊर्जा और जोश भरने में कामयाब होंगे। प्रेम को गर्माहट देने के लिए एक-दूसरे का भरपूर सहयोग करेंगे। सिंग्लस मनचाहे पार्टनर के साथ वक्त बिताएंगे।
उपाय- चांदी से बनी कोई भी वस्तु पुजारी की पत्नी को दान करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी से बेशकिमती तोहफा मिलने के योग हैं। जिसे पाकर आप  सांतवें आसमान पर पहुंच जाएंगे। किसी रोमांटिक यात्रा पर जाना होगा। एक-दूसरे की केयर करके अपने प्रेम को पहले से भी अधिक मजबूत करेंगे।
उपाय- धार्मिक स्थान पर चावल दान करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज लाख कोशिशों के बाद भी पार्टनर के साथ अच्छा वक्त नहीं बिता पाएंगे। तन और मन उदास रहेगा। सिंग्लस किसी के साथ खुद को फंसा हुआ महसूस करेंगे।
उपाय- चंदन का इत्र लगाएं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज लव लाइफ को लेकर मन में दुविधा और उलझनें पैदा होंगी। अपनी पारिवारिक उलझनों अथवा वर्क प्लेस की व्यस्तता की वजह से रिश्ते को वक्त नहीं दे पाएंगे। सिंग्लस की लाइफ में किसी की एंट्री हो सकती है।
उपाय- गौ माता को अपने हाथों से रोटी खिलाएं।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!