Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Mar, 2021 06:57 AM
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आपके जीवन में एक्स की वापसी हो सकती है। सोच-समझ
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आपके जीवन में एक्स की वापसी हो सकती है। सोच-समझ कर कोई भी फैसला लें अन्यथा भविष्य में समस्याएं बढ़ेंगी। सिंगल की जिंदगी एक अलग मोड़ लेगी। जो सोचा भी नहीं था, वो होने की संभावना है।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी से न चाहते हुए भी कुछ बातें छिपानी पड़ेंगी। जो संबंधों में नकारात्मकता को बढ़ाएंगी। पुराना प्यार फिर से लाइफ में वापिस आएगा। सरप्राइज मिलेगा, जिस पर यकीन करना मुश्किल होगा।
उपाय- बूंदी के लड्डू गणेश जी के मंदिर में चढ़ाएं।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज अफेयर बनाने वाले सावधान रहें, धोखा मिल सकता है या साथी के सामने राज़ खुलेगा। लव लाइफ में इंटिमेसी का खूब आनंद लेंगे। सिंगल कहीं दिल लगा सकते हैं। जिसके बाद लाइफ में बड़ा चेंज आएगा।
उपाय- भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र ‘ओम नमः शिवाय‘ का जाप करें।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)आज कुछ ऐसी बातों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे रिश्ते में शक पैदा होगा। साथी के प्रति आपके विश्वास की जीत होगी। सिंगल के रिश्ते की बात हो सकती है लेकिन उनका मन भटकता रहेगा।
उपाय- श्रीगणेश को गुड़ का भोग लगाएं।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज गुप्त संबंध बनने की संभावना है। जो वर्तमान समय में बहुत खुशी और तन-मन का सुख देंगे। लव मैरिज के लिए घरवालों से बात करने के लिए समय शुभ है। अन्य की लव लाइफ सुखद एहसास देगी।
उपाय- भगवान शिव की पूजा करें।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज इस राशि के जातकों की प्यार नहीं बल्कि प्यासे रोमांस की इच्छा पूरी होगी। जिसका जी भर कर लुत्फ उठाएंगे। कुछ ऐसा होगा, जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की होगी। दिल संभाल कर रखें।
उपाय- गणेश जी को अर्क के फूल चढ़ाएं।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज प्रेम की खास सौगात मिलने से जन्नत जैसे आनंद का अनुभव करेंगे। दिल में बसी तमन्नाएं पूरी होंगी। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। सिंगल को सच्चा प्यार मिलने के योग हैं।
उपाय- घर में गंगा जल का छिड़काव करें।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेंगे। अपने स्वभाव से गरुर को दूर रखें नहीं तो स्वंय की गलतियों से ब्रेकअप भी हो सकता है। सिंगल की शादी के योग बनेंगे। गृहस्थ परिवार की खुशी में ही खुश रहेंगे।
उपाय- गणेश जी के मंदिर जाएं।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज काफी सारा समय साथी के साथ बिताएंगे। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। कहीं घुमने जाने की प्लानिंग करेंगे। कानाफूसी करने वालों से सावधान रहें। वे आपके संबंधों में दीमक का काम करेंगे।
उपाय- श्रीगणेश का अभिषेक करें।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी के साथ ढेर सारी मीठी बातें होंगी। खुलकर एक-दूसरे के समक्ष आएंगे, जिससे मन का बोझ हल्का होगा। लव लाइफ में सुकून मिलेगा। सिंगल भीतर ही भीतर परेशान रह सकते हैं।
उपाय- श्रीगणेश को शुद्ध घी का भोग लगाएं।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज का दिन प्रेम संबंधों को लेकर मिलाजुला रहेगा। बनते-बिगड़ते रिश्तों को संभालने की जरुरत है। रुठे साथी मानेंगे और सभी तरह की गलतफहमी दूर होगी। लव लाइफ में एक बार फिर से गर्माहट आएगी।
उपाय- भगवान शिव का षोडषोपचार कर पूजन करें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज प्रेम की बरसात में खुद को भीगा पाएंगे। जिससे मन भीतर तक खुश होगा। फेवरेट जगह पर घूमने जाने का प्रोग्राम बनेगा। किसी शुभ समाचार की सौगात मिलेगी। सिंगल के सामने कई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं।
उपाय- ऊँ गं गणपतयै नम: मंत्र का जाप करें।