लव राशिफल 6 मई- आंखों से ये तूने क्या कह दिया...

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 May, 2021 08:36 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ से जुड़ी अनावश्यक चिंताओं से छुटकारा पाएंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ से जुड़ी अनावश्यक चिंताओं से छुटकारा पाएंगे। एक बार फिर से सुखद संबंधों को भोगेंगे। अचानक से कोई बड़ी खुशी मिलने की संभावना है। सिंगल के लिए कोई रिश्ता आ सकता है।
उपाय- पीले रंग के चावल दान करें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)  लव लाइफ में अधूरी रह रही खुशियां फिर से लौटेंगी। खूब मौज-मस्ती करेंगे। मैरिड कपल्स का बोझ हल्का होगा। साथी घर के कामकाज में हाथ बंटाने का प्रयास करेंगे। सिंगल को साथी मिल सकता है।
उपाय- पीले रंग की मिठाई भगवान विष्णु को भोग लगाकर गरीबों में बांटें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथ में समय बिताने का भरपूर मौका मिलेगा। दोनों एक-साथ अपने दिल की बातों शेयर करेंगे। भविष्य को लेकर भी योजनाएं बनेंगी। सिंगल की लाइफ नीरस रहेगी।
उपाय- पीले रंग के वस्त्र पहनें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। अनेकों चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सिंगल को प्यार के मामले में  अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। वे जल्दी ही नए जीवन का आरंभ करेंगे।
उपाय- हल्दी का तिलक लगाएं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) दांपत्य जीवन आज बेहतर रहेगा और जीवनसाथी आपकी बातों को समझेगा। सिंगल को जीवन में अधूरेपन का अनुभव होगा। घबराएं नहीं जल्दी लव लाइफ का आरंभ होगा। अन्य के दिन-रात मस्त रहेंगे।
उपाय- बृहस्पतिदेव की आरती करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज का दिन सिंगल को प्रेम में सफलता दिलाएगा। लव लाइफ के लिहाज से दिन और रात काफी बेहतर रहेंगे। साथी के साथ मिलकर काफी समझदारी भरे निर्णय लेंगे। जो सुनहरे भविष्य का निर्माण करेंगे।
उपाय- केले के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक लगाएं।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। साथी से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। जिसे पाकर आप खुद को सबसे खुशकिस्मत मानेंगे। सिंगल की जिंदगी में मनचाहे पार्टनर के आने के प्रबल योग हैं।
उपाय- पीले रंग के फल बच्चों के बांटें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज लोगों की बातों में न आकर अपने दिल की सुनें। खुद पर भरोसा रखकर साथी से दिल की बात करें। प्रपोज अथवा शादी करने के लिए दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। अन्य की लव लाइफ सुखद रहेगी।
उपाय- केले के पेड़ पर हल्दी चढ़ाएं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। साथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। जिससे लव लाइफ प्रभावित होगी। कोई अच्छी खबर दोनों को निकट लाएगी। सिंगल प्यार के लिए बेकरार रहेंगे।
उपाय- चने की दाल का दान करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें अन्यथा लव लाइफ में समस्याएं हो सकती हैं। जिससे संबंधों में दरार आने की संभावना है। सिंगल के रिश्ते की बात चलेगी लेकिन धीरे-धीरे परवान चढ़ेगी।
उपाय- मक्की का आटा दान करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) लव लाइफ का वातावरण अच्छा रहेगा, खुशियां आएंगी। जिससे आपका प्रिय प्रसन्न हो जाएगा। सिंगल के जीवन में कोई हसीन चेहरा खलबली मचा सकता है। जिससे बेचैनी बनी रहेगी।
उपाय- बृहस्पतिवार की कथा पढ़ें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज फैमिली लाइफ में थोड़ी परेशानियां रह सकती हैं लेकिन लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। साथी आपको खुश करने के लिए कोई क्रिएटिव काम करेंगे। सिंगल की शादी की बात चलेगी।
उपाय- हल्दी की गांठ केले के पेड़ पर चढ़ाएं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!