Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Jun, 2021 09:48 AM
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज प्यार की मस्ती में झुमेंगे। साथी से बेपहनाह मोहब्बत मिलेगी।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज प्यार की मस्ती में झुमेंगे। साथी से बेपहनाह मोहब्बत मिलेगी। आपके पास जो भी है उसे शेयर करेंगे, भविष्य को लेकर कोई बड़ी योजना बनाएंगे। सिंगल किसी से रिश्ता जोड़ने के लिए उत्सुक रहेंगे।
उपाय- खीर कंजकों में बांटें।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी अपने प्रेम का प्रदर्शन करने के लिए अधिक धन खर्च करेंगे। जिससे खुशी के साथ-साथ बजट बिगड़ने का भय भी होगा। सिंगल मनचाहे प्यार को अपनी लाइफ में पाकर भाग्यशाली महसूस करेंगे।
उपाय- सफेद वस्तुएं ब्राह्मणों को दान स्वरुप दें।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज जीवन से रुठी खुशियां वापिस आएंगी। साथी के साथ प्यार भरी लंबी बातें करने का मौका मिलेगा। सिंगल की किसी से हुई छोटी सी मुलाकात प्यार में बदल सकती है।
उपाय- राधाकृष्ण मंदिर में बांसुरी अथवा पान चढ़ाएं।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) जितना हो सके आज के दिन गपशप अथवा विवादों से दूर रहें। अपना सारा ध्यान साथी पर लगाएं, उन्हें सेहत संबंधित समस्या हो सकती है। सिंगल के लिए आया रिश्ता परिवार को प्रभावित करेगा।
उपाय- कौए को दही खिलाएं।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज अपनी लव लाइफ में इन कदर न खो जाएं की खुद का भी होश न रहें। उन लोगों के प्रति सचेत रहें जो आप पर निर्भर हैं अन्यथा समस्याएं बनी रहेंगी। सिंगल अकेले समय बिताएंगे।
उपाय- अपने घर की छत पर पक्षियों के लिए जल का कटोरा रखें।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) साथी आप पर अपना स्नेह प्रदर्शित करेंगे, जिससे बहुत खुशी प्राप्त होगी। उनके द्वारा दिए गए महंगे तोहफे बहुत लुभाएंगे। सिंगल अपने रिश्ते को लेकर थोड़ा ब्रेक लेंगे। फिर रिश्ता बनाने पर विचार करेंगे।
उपाय- मीठा बांटें।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) अपनी भौतिक चीजों के साथ-साथ भावनात्मक ज़रूरतों पर ध्यान दें। लव लाइफ के रास्ते की मुश्किलों को हल करने में कोई करीबी मदद करेगा। सिंगल की एक्स से मुलाकात हो सकती है।
उपाय- मिश्री का भोग मां लक्ष्मी को लगाएं।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज किसी खास की वजह से आप एक-दूसरे के और भी करीब आएंगे। जिससे इंटिमेसी का खूब आनंद लेंगे। सिंगल अपनी ज़रूरतों को लेकर निराश हो सकते हैं।
उपाय- सफ़ेद वस्त्र धारण करके मां लक्ष्मी के मंदिर में जाएं।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज लिए गए कुछ खास निर्णय भविष्य में आपके रिश्ते को संरक्षण प्रदान करेंगे। एक-दूसरे के लिए समय निकालें। लव लाइफ सामान्य रहेगी। सिंगल का किसी पर दिल आ सकता है।
उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) अपने मन की शांति के लिए उन चीज़ों से ध्यान हटाएं, जो आप पर हावी हो रही हैं। सही बातचीत और दोनों के बीच की समझ से अपने रिश्ते में प्रगाढ़ता लाएं। सिंगल की शादी के योग हैं।
उपाय- खोए की मिठाई मां लक्ष्मी के मंदिर में चढ़ाएं।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज अपने अहंकार को छोड़कर साथी से चल रहे मनमुटाव को दूर करने का प्रयास करें। लव लाइफ में नीरसता रहेगी। सिंगल के रिश्ते की बात को लेकर परिवार में मतभेद हो सकते हैं।
उपाय- आसपास के वातावरण या दृश्यों में बदलाव करें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज लव लाइफ को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मुश्किल दौर से गुजरेंगे लेकिन कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे। सिंगल के लिए समय उचित है, महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
उपाय- सफेद चंदन का तिलक लगाएं।