लव राशिफल 21 जुलाई- अब जा के आया मेरे बेचैन दिल को करार

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Jul, 2021 07:33 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) सिंगल अपने मनचाहे साथी से मिलने का कोई न कोई

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) सिंगल अपने मनचाहे साथी से मिलने का कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेंगे। लव लाइफ आज बहुत खूबसूरत रहेगी, उसका मीठा एहसास सदा बना रहेगा। 
उपाय- शाम को शिव मंदिर जाएं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) सिंगल को मनचाहा साथी प्राप्त करने का नया आईडिया मिल सकता है। लव लाइफ में साथी के तेवर बदले-बदले नजर आएंगे। उनके मोहपाश से खुद को निकाल नहीं पाएंगे।
उपाय- भगवान शिव को सात्विक चीजों का भोग लगाएं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) सिंगल के दिल में कोई बस जाएगा। साथी को लेकर प्यार की अनेक भावनाएं तन और मन में हिचकौले खाएंगी। लव लाइफ सुखद एहसास देगी।
उपाय- भगवान शिव की आरती करें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) मैरीड कपल्स अपनी फैमिली लाइफ को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। सिंगल किसी के साथ अपने संबंधों को लेकर थोड़े आशंकित होंगे। लव लाइफ के बीच थोड़ी झड़प हो सकती है।
उपाय- भगवान शिव का ध्यान करें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज कुछ फैसले दिमाग से नहीं दिल से करेंगे। जिनसे भविष्य में आपको विशेष लाभ होगा। लव लाइफ में आपकी परफॉरमेंस से साथी काफी खुश रहेंगे।
उपाय- भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज अपनी लव लाइफ मनचाहे तरीके से एंजॉय करने का मन होगा लेकिन साथी का मूड आॉफ रहेगा। सिंगल का भाग्य प्रबल होगा, प्रेम संबंध का आरंभ होगा।
उपाय- शिवलिंग पर पुष्प अर्पित करें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) सिंगल अपनी लाइफ में मनचाहे साथी को प्राप्त कर बहुत खुशी महसूस करेंगे। अन्य की लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। शॉपिंग या छोटी यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग का गंगा जल से अभिषेक करें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज लव लाइफ तनावपूर्ण रह सकती है। किसी गुप्त रोग से परेशानी होगी। साथी का सपोर्ट और प्यार देखकर भावुक होंगे। सिंगल किसी के साथ नज़दीकियां बढ़ाएंगे।
उपाय- संभव हो तो व्रत करें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज का दिन आपके प्यार भरे रिश्ते को बहुत खास बनाने वाला है। साथी की सलाह से कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। सिंगल अपना प्यार मिलने पर जश्न मनाएंगे।
उपाय- भगवान शिव के चित्र के आगे दीपक लगाएं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी के चरित्र को लेकर कुछ गलत सुनने को मिल सकता है। अपने विश्वास को बनाए रखें। लव लाइफ में नीरसता रहेगी। सिंगल अकेलेपन से परेशान रहेंगे।
उपाय- सुबह शिव मंदिर जाएं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) मैरिड कपल्स एक-दूसरे के साथ समय बिताने कहीं बाहर जा सकते हैं। सिंगल के साथ कोई हसीन चेहरा प्यार का झूठा नाटक कर सकता है, सावधान रहें।
उपाय- घर के मंदिर में कपूर प्रज्वलित करें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) सिंगल किसी के साथ अपना सुखद जीवन व्यतित करने का फैसला लेंगे। लव लाइफ को लेकर सजग रहें अन्यथा समस्या पैदा हो सकती है।
उपाय- स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!