लव राशिफल 19 अक्टूबर- मेरी धड़कन तेरे दिल से जुड़ी रहे...

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Oct, 2021 08:03 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज थोड़ा सब्र से काम लेना होगा। सिंगल का दिन खुशनुमा रहेगा, खूब मौज-मस्ती करने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय- दूध और चावल की खीर का दान करें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) रिलेशनशिप में रह रहे जातक अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोच सकते हैं। प्रपोज करने के लिए समय उत्तम है, सफलता मिलेगी। लव लाइफ में प्यार का तड़का लगेगा।
उपाय- विष्‍णु सहस्‍त्रनाम का पाठ करें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) प्रेम और रोमांस के लिए अच्छा समय निकाल पाने में कामयाब होंगे। आज अपने दिल की बात कहने का मौका मिलेगा। अपने प्यार को प्रपोज करेंगे तो कामयाबी मिलेगी।
उपाय- वृंदा देवी को सिंदूर का तिलक लगाएं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) लव लाइफ जीने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। मैरिड कपल्स अपने रिश्ते पर ध्यान दें, दूसरों की बातों में आने से बचें। सिंगल डबल होने का हर संभव प्रयास करेंगे।
उपाय- तुलसी पर दीपक जलाएं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज एकांत प्राप्त करने में कुछ परेशानियों से रू-ब-रू होना पड़ सकता है। लव लाइफ खुशियों भरी रहेगी। साथी के साथ मिलकर भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। सिंगल को गुड न्यूज मिलेगी।
उपाय- मां लक्ष्मी को सिंघाड़े का भोग लगाएं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) लव लाइफ में सुख रहेगा लेकिन पर्सनल लाइफ थोड़ी अस्त-व्यस्त रह सकती है। न चाहते हुए भी कुछ निर्णय करने होंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे। कशमकश भरा दिन रहेगा।
उपाय- मां लक्ष्मी को मखाने का भोग लगाएं।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं, अपनी ईगो को भूलकर संबंधों को मधुर बनाने पर ध्यान देना होगा।  मैरिड कपल्स में ऊंच-नीच हो सकती है लेकिन परिवार का माहौल शांति प्रदान करेगा।
उपाय- मां लक्ष्मी को दही का भोग लगाएं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज इस राशि पर प्यार की बहारें छाई रहेंगी। मैरिड कपल्स घर-गृहस्थी से दूर साथ में समय व्यतित करेंगे। लव लाइफ में गजब का आनंद अनुभव करेंगे। सिंगल को मनचाहा साथी प्राप्त होगा।
उपाय- मां लक्ष्मी को पान का भोग लगाएं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज लव लाइफ में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। पर्सनल क्लीनीनेस और हाइजीन का ध्यान रखें। सिंगल डेटिंग एप्स पर खूब मस्ती करेंगे।
उपाय- मां लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाएं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) खर्चों में कमी आने से लव लाइफ में स्थितियां बढ़िया बनेंगी। तन और मन का सुकून हासिल होगा। सिंगल को मनचाहा रिश्ता आने से ढेरों खुशियां प्राप्त होगी।
उपाय- मां लक्ष्मी को मेवों का भोग लगाएं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, लव और फैमिली लाइफ एंजॉय करेंगे। सोशल नेटवर्किंग साइट पर टाइम पास करेंगे। भविष्य को लेकर नई-नई योजनाएं बना सकते हैं।
उपाय- मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) सिंगल तनाव मुक्त रहने का प्रयास करेंगे लेकिन एक्स की यादें पीछा नहीं छोड़ेंगी। संभव है सुख और प्रेम की प्राप्ति होगी लेकिन अपने क्रोधी व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा।
उपाय- लक्ष्मी जी के मंदिर जाएं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!