आज दिख जाए कुछ ऐसा तो समझ जाएं आने वाली है बेइंतहा Money

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jan, 2018 08:53 AM

lucky auspicious signs

आने वाले कल में हमारे साथ क्या होगा अच्छा या बुरा ये कुछ संकेतों से जाना जा सकता है। सुबह का आगाज होते ही हमारी मनचाही इच्छा पूरी होगी या नहीं, इस बात का पता ज्योतिष विज्ञान में बताए गए कुछ खास संकेतो से होता है। घर से बाहर आने पर यदि कोई सुहागन...

आने वाले कल में हमारे साथ क्या होगा अच्छा या बुरा ये कुछ संकेतों से जाना जा सकता है। सुबह का आगाज होते ही हमारी मनचाही इच्छा पूरी होगी या नहीं, इस बात का पता ज्योतिष विज्ञान में बताए गए कुछ खास संकेतो से होता है। घर से बाहर आने पर यदि कोई सुहागन महिला अपने हाथ में पूजा की थाली पकड़े दिख जाए तो समझ जाएं जल्द आप पर धन के देवता मेहरबान होने वाले हैं।


बृहस्पतिवार को अविवाहित कन्या सुबह-सवेरे पीले रंग के वस्त्रों में दिख जाए तो बेइंतहा धन का आगमन होता है।


दाएं हाथ में खुजली हो तो डूबा पैसा वापिस आता है या आकस्मिक धन लाभ होता है।


शुक्रवार की सुबह घर से निकलने पर केसरियां या सफेद रंग की गाय का दर्शन हो जाए तो अपने ऊपर महलक्ष्मी की विशेष कृपा समझें।


कोई किन्नर नई नवेली दुल्हन की तरह सजा दिखाई दे तो आर्थिक पक्ष मजबूत होता है।


सुबह आंख खुलने पर पहली नजर दूध अथवा दही से भरे पात्र पर पड़ जाए तो दिन मंगलमय व्यतित होता है। 

  
सुबह नींद खुलने पर शंख अथवा मंदिर से घंटियों, भजन और आरती की ध्वनि सुनाई दे तो सारा दिन किसी भी तरह की कोई परेशानी सिर नहीं उठाती।


सुबह के समय गन्ना दिखने पर आर्थिक हालात में सुधार होता है।


नारियल, हंस, शंख, मोर सुबह के वक्त दिख जाएं तो सौभाग्य सूचक होता है।


यात्रा पर जाते समय दाएं हाथ बंदर, कुता, सांप अथवा कोई पक्षी दिख जाए तो यात्रा सुखद व आनंददायक होती है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!