चन्द्र ग्रहण 2018: कितना शुभ-अशुभ रहेगा आपके लिए

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Jan, 2018 09:15 AM

lunar eclipse 2018 effect on zodiacs

आज चन्द्र ग्रहण लगेगा, सूर्योदय से ही सूतक का आरंभ हो गया है। 7 बजकर 7 मिनट पर आरंभ होकर रात 8 बजकर 42 मिनट पर सूतक समाप्त होगा। चन्द्र ग्रहण चन्द्र उदय के साथ ही शाम 5 बजकर 58 मिनट पर आरंभ होगा तथा 8 बजकर 41 मिनट 10 सैकंड पर समाप्त होगा। ग्रहण की...

आज चन्द्र ग्रहण लगेगा, सूर्योदय से ही सूतक का आरंभ हो गया है। 7 बजकर 7 मिनट पर आरंभ होकर रात 8 बजकर 42 मिनट पर सूतक समाप्त होगा। चन्द्र ग्रहण चन्द्र उदय के साथ ही शाम 5 बजकर 58 मिनट पर आरंभ होगा तथा 8 बजकर 41 मिनट 10 सैकंड पर समाप्त होगा। ग्रहण की अवधि 2 घण्टे 43 मिनट तक रहेगी। राशि अनुसार जानिए ग्रहण पर पड़ने वाले प्रभाव-


मेष- माता का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। पारिवारिक कलह के योग हैं। जमीन-जायदाद में नुकसान। गृह कलेश की स्थिति बनेगी।


वृष- पड़ोसियों से विवाद, छोटे भाई-बहनों से संबंध कटु हो सकते हैं। वर्चस्व में कमी और बदनामी के योग हैं।


मिथुन- धन हानि, कुटुंब में लड़ाई-झगड़े के योग, सुखों में कमी, खाने-पीने की चीजों में नीरसता का अनुभव करेंगे।


कर्क- मानसिक उन्माद, मति भ्रम की स्थिति रहेगी, सिर पर चोट लग सकती है। तबीयत बिगड़ सकती है।


सिंह- नुकसान से बचाव होगा, गुप्त शत्रु झुकेंगे, डूबा धन प्राप्त होगा। स्थिति में सुधार आएगा।


कन्या- लाभ में कमी, बड़े भाई-बहनों से लड़ाई होने की स्थिती बनेगी, पुत्रवधू या बेटी के मायके से कलह। चोरी होने की संभावना। 


तुला- पिता के स्वास्थ्य में गिरावट, करियर में समस्याएं, पिता से संबंध कटु होंगे। सरकारी तंत्र कर विभाग की कार्यवाही के योग।


वृश्चिक- दुर्भाग्य बढ़ेगा, अंधविश्वास की ओर बढ़ेंगे। बनते-बनते काम बिगड़ेंगे और असंतोष की भावना रहेगी।


धनु- स्वास्थ्य में सुधार होगा, भौतिक सुखों में वृद्धि, अकस्मात प्रेम संबंधों में सफलता और दुर्घटनाओं से बचाव होगा।


मकर- जीवनसाथी से संबंध कटु होंगे, वैवाहिक जीवन में निरसता, अनैतिक संबंध बन सकते हैं और पार्टनरशिप में नुकसान के योग हैं।


कुंभ- शत्रुओं का दमन होगा। कोर्ट केस में विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवादों में जीत हासिल होगी।


मीन- प्रेम में असफलता मिलेगी, अध्ययन क्षेत्र में सफलता, पेट के विकार सताएंगे और बच्चों को कष्ट होगा।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!