चंद्रग्रहण के साथ-साथ आज मनाया जाएगा ये पर्व, जानिए इसकी खासियत

Edited By Jyoti,Updated: 05 Jul, 2020 10:47 AM

lunar eclipse and guru purnima importance

हर किसी के जीवन में गुरु की अहम जगह होती है। अगर धार्मिक शास्त्रों की बात करें तो इसमें बताया गया है कि गुरु ही भगवान का मार्ग दिखाते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हर किसी के जीवन में गुरु की अहम जगह होती है। अगर धार्मिक शास्त्रों की बात करें तो इसमें बताया गया है कि गुरु ही भगवान का मार्ग दिखाते हैं। आज 5 जुलाई 2020 तिथि आषाढ़ी पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। भारत में इस दिन को बहुत ही श्रद्धा-भाव से मनाने की परंपरा कई वर्षों से निभाई जा रही है। कहा जाता है गुरु के बिना व्यक्ति के जीवन में हमेशा ज्ञान का अंधकार ही रहता है। जिस जातक के जीवन पर गुरु का साया नहीं होता वो अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ पाता। बता दें हर वर्ष इस दिन यानि आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है। आइए जानते हैं इस पर्व से जुड़ी खास बातें- 
PunjabKesari, Guru purnima 2020,Guru purnima, Purnima 2020, Ashadhi Purnima, Ashadhi Purnima 2020, Guru purnima importance, Vrat tyohar, Fast And festival, Dharmik katha in hindi
कैसे शुरु हुआ आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा उत्सव
शास्त्रों के मुताबिक महाभारत के रचयिता महर्षि वेद व्यास का जन्म आषाढ़ की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। जिन्हें मान्यताओं के अनुसार आदिगुरु के नाम से भी जाता है। इन्हीं के जन्म दिवस को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। 
PunjabKesari, Guru purnima 2020,Guru purnima, Purnima 2020, Ashadhi Purnima, Ashadhi Purnima 2020, Guru purnima importance, Vrat tyohar, Fast And festival, Dharmik katha in hindi

धार्मिक ग्रंथों मे इनते बारे में जो उल्लेख मिलता है उसके मुताबिक कृष्ण द्वैपायन व्यास यानि महर्षि वेद व्यास संस्कृत के महान विद्वानों मे से एक थे। कहा जाता है हिंदू धर्म में 18 पुराण ऐसे हैं, जिनके रचयिता महर्षि वेदव्यास ही हैं। हिंदू धर्म के चार प्रमुख वेदों का भी विभाजित करने वाला कोई और नही महर्षि वेद व्यास ही थे। जिस कारण इनका नाम वेद व्यास पड़ा।
PunjabKesari, Guru purnima 2020,Guru purnima, Purnima 2020, Ashadhi Purnima, Ashadhi Purnima 2020, Guru purnima importance, Vrat tyohar, Fast And festival, Dharmik katha in hindi
इसलिए ज़रूरी है जीवन पर गुरु का साया-
कहा जाता है जिस व्यक्ति के पास अपने जीवन में अपने गुरु का मार्गदर्शन होता है, वो कठिन से कठिन परिस्थिति से बाहर निकल जाता है। यही कारण है कि गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की विशेष पूजा की जाती है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!