अज़ब मंदिर-गज़ब कहानी, खौलते हुए तेल में कूदकर देते थे जान!

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Jun, 2018 02:46 PM

52 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ है श्मशान चंडी, कहा जाता है की यहां देवी सती की बाईं आंख गिरी थी। यह स्थल बिहार के मुंगेर जिला मुख्यालय से करीब-करीब चार किलोमीटर दूर है। मां चंडिका के इस स्थान पर आंखों से संबंधित हर रोग का इलाज होता है। यहां से खास...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

52 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ है श्मशान चंडी, कहा जाता है की यहां देवी सती की बाईं आंख गिरी थी। यह स्थल बिहार के मुंगेर जिला मुख्यालय से करीब-करीब चार किलोमीटर दूर है। मां चंडिका के इस स्थान पर आंखों से संबंधित हर रोग का इलाज होता है। यहां से खास काजल प्राप्त होता है, जिसे आंखों में लगाने से हर समस्या का अंत होता है। गंगा किनारे स्थित इस मंदिर के पूर्व और पश्चिम में श्मशान है। इस मंदिर को ‘चंडिका स्थान’ अथवा ‘श्मशान चंडी’ के नाम से जाना जाता है। नवरात्र में तो इस स्थान का महत्व और भी बढ़ जाता है, बहुत सारे साधक तंत्र सिद्धियों को अंजाम देने यहां आते हैं। नवरात्र में सुबह तीन बजे से पूजन आरंभ होता है और संध्या में श्रृंगार पूजन किया जाता है। अष्टमी के दिन तो खास पूजा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है। मान्यता है इस दिन मां के दरबार में हाजिरी लगाने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। मंदिर परिसर में काल भैरव, शिव परिवार और बहुत सारे हिंदू देवी- देवताओं के मंदिर हैं।
PunjabKesari

मंदिर से जुड़े खास लोगों ने बातचीत के दौरान बताया गया कि, मंदिर का कोई प्रामाणिक इतिहास नहीं है, फिर भी बहुत सारी कथाएं विख्यात हैं। कहा जाता है जब अपनी अर्धांगिनी देवी सती के जले हुए शरीर को लेकर भगवान शिव भटक रहे थे, तब उनकी बाईं आंख यहां गिरी थी।

PunjabKesari

महाभारत काल से भी इस मंदिर को जोड़ा जाता है। कहते हैं कुंती पुत्र कर्ण मां चंडिका के भक्त थे। वह हर रोज़ मां के सामने खौलते हुए तेल की कड़ाही में कूदकर अपनी जान देते, मां प्रसन्न होकर उन्हें जीवन दान देती साथ में सवा मन सोना। कर्ण सारा सोना मुंगेर के कर्ण चौराहे पर ले जाकर बांट देते।

PunjabKesari

जब उज्जैन के राजा विक्रमादित्य के कानों तक यह बात पहुंची, तो उन्होंने अंग पहुंचकर सारा दृश्य अपनी आंखों से देखा। एक दिन वह कर्ण से पहले मंदिर गए ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान कर स्वयं खौलते हुए तेल की कड़ाही में कूद गए। मां ने उन्हें जीवित कर दिया। वह तीन बार कड़ाही में कूदे और तीन बार मां ने उन्हें जीवनदान दिया। जब वह चौथी बार कूदने लगे तो मां ने उन्हें रोक दिया और मनचाहा वरदान मांगने को कहा। राजा विक्रमादित्य ने मां से सोना देने वाला थैला और अमृत कलश मांग लिया।

PunjabKesari

मां ने भक्त की इच्छा पूरी करने के बाद कड़ाही को उलटा दिया और स्वयं उसके अंदर अंतर्ध्यान हो गई। आज भी मंदिर में कड़ाही उलटी हुई है। उसके अंदर मां की उपासना होती है। मंदिर में पूजन से पहले विक्रमादित्य का नाम लिया जाता है, फिर मां चंडिका का।

जानें, किसने ठुकराया तुलसी का Proposal?(देखें Video) 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!