Chaitra Navratri 2021: मां चंद्रघंटा देंगी मानसिक तनाव से छुटकारा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Apr, 2021 09:17 AM

maa chandraghanta

आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। मस्तक पर घंटे की आकृति के समान चन्द्र को सुशोभित करते हुए 10 भुजाओं वाली मां चंद्रघंटा का ये रूप अत्यंत अलौकिक दिव्य एवं शक्ति देने वाला है। आज के दिन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chaitra Navratri 2021: आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। मस्तक पर घंटे की आकृति के समान चन्द्र को सुशोभित करते हुए 10 भुजाओं वाली मां चंद्रघंटा का ये रूप अत्यंत अलौकिक दिव्य एवं शक्ति देने वाला है। आज के दिन मां चंद्रघंटा की पूजा- आराधना करने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। जीवन में दिव्य चमत्कार होने लगते हैं। आप किसी भी मुसीबत में फंसे हों मां के आशीर्वाद से आपका ये समय भी कट जाएगा।

PunjabKesari Maa Chandraghanta
Maa Chandraghanta Puja vidhi पूजा विधि- सफेद रंग का आसन बनाकर उस पर मां चंद्रघंटा को सफेद वस्त्र पहना कर विराजित करें। मां के चित्र के समक्ष धूप-दीप, नैवेद्य, पुष्प चढ़ाकर मां को नमस्कार करें। मां को विशेष रूप से बताशे का भोग चढ़ाएं। इससे आपके मन की और घर में फैली हुई नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। 

मां को सफेद फूलों की माला अर्पित करने से आप अपनी इन्द्रियों पर विजय प्राप्त करने में सक्षम होंगे। तन और मन शांत रहेगा। 

मां की आभा स्वर्ण जैसी चमकती है, इस दिन मां को पीली वस्तुओं का भोग लगाने से भी मां की कृपा प्राप्त होती है। 

आज के दिन अपने घर की नार्थ वैस्ट दिशा में चावल का एक कलश रखने से आपको दिव्य शक्तियों का आशीष प्राप्त होगा।
PunjabKesari Maa Chandraghanta
मां को मखानों से बनी खीर का भोग लगाने से धन, वैभव और र्कीती की प्राप्ति होती है। 

कंजकों को केसर का दूध पिलाने से अपार मानसिक शांति मिलती है।

घर के मुख्यद्वार पर चन्दन के लेप से स्वास्तिक बनाना अति शुभ फलदाई होता है।

इसके अतिरिक्त घर के ब्रह्म स्थान में सफेद फूलों का कोई पौधा या गुलदस्ता रखने से सकारात्मकता आती है।

मां चंद्रघंटा के मंत्रों का जाप हर संकट से पार लगाता है।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

PunjabKesari Maa Chandraghanta

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!