वाराणसी में हैं मां शैलपुत्री का वास, दर्शन मात्र से पूरी होती है हर मुराद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Sep, 2017 11:00 AM

maa shailputri mandir in varanasi

कल यानि 21 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नवस्वरूपों का पूजन

कल यानि 21 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नवस्वरूपों का पूजन किया जाता है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। काशी नगरी वाराणसी के अलईपुर में मां शैलपुत्री का प्राचीन मंदिर स्थित है। माना जाता है कि माता के दर्शन मात्र से ही भक्त की हर मुराद पूरी हो जाती है। इतना ही नहीं नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री दर्शन से वैवाहिक कष्ट भी दूर होते हैं। नवरात्रि के पहले दिन यहां भक्तों का तांता लगा रहता है।

इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि मां पार्वती ने हिमवान की पुत्री के रुप में जन्म लिया था अौर शैलपुत्री कहलाई। एक बार माता भोलेनाथ से रुष्ट होकर कैलाश से काशी आ गई। भोलेनाथ उन्हें मनाने हेतु आए तो माता ने उन्हें कहा कि उन्हें ये स्थान बहुत प्रिय लग रहा है। वह वहां से जाना नहीं चाहती। उसके बाद से माता वहीं पर विराजमान हो गई। यहां माता के दर्शनों के लिए आने वाला भक्त मां के दिव्य स्वरूप के रंग में रंग जाता है। 

मंदिर में माता की दिन में तीन बार आरती होती है। माता को चढ़ावे में नारियल के साथ सुहाग का समान चढ़ाया जाता है। माता शैलपुत्री का वाहन वृषभ है। इसलिए यह देवी वृषारूढ़ा के नाम से भी जानी जाती हैं। उनके दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल सुशोभित है। माता शैलपुत्री को मां पार्वती का स्वरूप माना जाता है। माना जाता है कि माता के इस स्वरूप ने भोलेनाथ की कठोर तपस्या की थी। 


 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!