Maa vaishno devi: माता वैष्णो देवी में हिमकोटी मार्ग पर भूस्खलन, नया मार्ग एहतियातन बंद

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Jul, 2022 08:49 AM

maa vaishno devi

माता वैष्णो देवी में हिमकोटी मार्ग पर देवी द्वार के पास करीब 1 बजे बैटरी कार के रास्ते पर गुरुवार देर रात भूस्खलन हो गया जिसके चलते बड़ी चट्टान खिसक कर यात्रा मार्ग पर आ गिरी। भूस्खलन से किसी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कटड़ा/ऊधमपुर/बनिहाल (ब्यूरो): माता वैष्णो देवी में हिमकोटी मार्ग पर देवी द्वार के पास करीब 1 बजे बैटरी कार के रास्ते पर गुरुवार देर रात भूस्खलन हो गया जिसके चलते बड़ी चट्टान खिसक कर यात्रा मार्ग पर आ गिरी। भूस्खलन से किसी प्रकार का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। 

बोर्ड प्रशासन ने नए मार्ग को श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए एहतियातन बंद कर दिया जबकि पुराने मार्ग पर यात्रा जारी है। खराब मौसम के चलते कटड़ा से सांझी छत के बीच हेलीकॉप्टर सेवा भी शुक्रवार को प्रभावित रही। भैरव घाटी के लिए चलने वाली रोपवे सेवा को भी एहतियातन प्रशासन द्वारा खराब मौसम के चलते बंद किया गया है। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

उधर, जिला रामबन के बनिहाल क्षेत्र में स्थित शेरबीबी के पास एक टैम्पो ट्रैवलर के अनियंत्रित होकर पलटने से गाड़ी में सवार बच्चे सहित 3 अमरनाथ यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों की पहचान कुंदन कुमार (56) निवासी उत्तर प्रदेश, विनायक गुप्ता (10) पुत्र त्रिलोक चंद गुप्ता निवासी छत्तीसगढ़ तथा अनीता गुप्ता (49) पत्नी संजय गुप्ता निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में की है। घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर बनिहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन तीर्थयात्रियों का यात्रा के लिए पंजीकरण 3 जुलाई का था। 

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!