माघी पूर्णिमा: इन मंत्रों का जाप करवाएगा अमृत का रस पान

Edited By Jyoti,Updated: 19 Feb, 2019 11:42 AM

maghi purnima special mantra of chandra dev

आज दिन मंगलवार तिथि माघ मास की पूर्णिमा के दिन देशभर में माघ पूर्णिमा को बड़े धूम-धाम से मनाया जाएगा। कहते हैं इस माघ पूर्णिमा का हिंदू धर्म में अधिक महत्व है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज दिन मंगलवार तिथि माघ मास की पूर्णिमा के दिन देशभर में माघ पूर्णिमा को बड़े धूम-धाम से मनाया जाएगा। कहते हैं इस माघ पूर्णिमा का हिंदू धर्म में अधिक महत्व है। वैसे तो माघ मास में आने वाला हर दिन खास होता है लेकिन माघ पूर्णिमा की महत्ता कुछ अलग ही होती है। इस पावन दिन कुंभ का शाही स्नान भी होता। तो वहीं कुंभ में जाने वाले कुछ लोग इस दिन अपना कल्पवास समाप्त कर वापिस लौटते हैं।
PunjabKesari, Magh Purnima, Magh Purnima 2019, माघी पूर्णिमा, माघ पूर्णिमा, चंद्रदेव, चंद्रमा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से सुशोभित होकर अमृत की वर्षा करते हैं। इसके अलावा इस दिन के बारे में ये मान्यता भी प्रचलित है कि माघी पूर्णिमा में स्नान-दान करने से सूर्य और चंद्रमा युक्त दोषों से मुक्ति मिलती है। ये माना जाता है कि माघी पूर्णिमा के दिन गंगा के जल को स्पर्श करने मात्र से ही पुण्य की प्राप्ति होती है।
PunjabKesariPunjabKesari, Magh Purnima, Magh Purnima 2019, माघी पूर्णिमा, माघ पूर्णिमा, कुंभ शाही स्नान
पौराणिक मान्यताओं की मानें तो इस दिन स्नान आदि का अधिक महत्व इसलिए भी है क्योंकि इस पावन दिन महाभारत के प्रसिद्ध योद्धा कर्ण का जन्म हुआ था, जिसे इसी दिन गंगा में बहा दिया गया था।

ज्योतिष के अनुसार इस खास दिन चंद्रमा के कुछ मंत्रों का जाप करना बड़ा ही लाभकारी माना जाता है। तो आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में जिनका आज के दिन जाप करना अति शुभकारी और लाभकारी माना जाता है।
PunjabKesari, Magh Purnima, Magh Purnima 2019, माघी पूर्णिमा, माघ पूर्णिमा, चंद्रदेव, चंद्रमा
मंत्र-
-ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः
ॐ ऐं क्लीं सोमाय नमः
ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नमः

-ॐ भूर्भुवः स्वः अमृतांगाय विदमहे कलारूपाय धीमहि तन्नो सोमो प्रचोदयात्।।

-दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णव सम्भवम। नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुट भूषणं

-ॐ सों सोमाय नमः
PunjabKesari, Magh Purnima, Magh Purnima 2019, माघी पूर्णिमा, माघ पूर्णिमा, चंद्रदेव, चंद्रमा, चंद्रमा मंत्र
माघ पूर्णिमा पर ये काम दिलाएंगे आपको मोक्ष की प्राप्ति! (VIDEO)

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!