जब अर्जुन ने युधिष्ठिर को मारने के लिए उठा लिया शस्त्र तो...

Edited By Lata,Updated: 26 Mar, 2019 02:14 PM

mahabharat gyan

महाभारत का युद्ध एक इतिहासिक युद्ध था। इस युद्ध में लगभग 45 लाख लोगों ने भाग लिया था। हालांकि ऐसे भी हजारों योद्धा या लोग

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
महाभारत का युद्ध एक इतिहासिक युद्ध था। इस युद्ध में लगभग 45 लाख लोगों ने भाग लिया था। हालांकि ऐसे भी हजारों योद्धा या लोग थे जिन्होंने युद्ध में तो भाग नहीं लिया लेकिन उनकी इस युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका थी। आज हम इस युद्ध से जुड़ी एक ऐसी घटना के बारे में बताएंगे, जिसमें ये बताया गया है कि कैसे भगवान कृष्ण की नीति की वजह से युधिष्ठिर और अर्जुन के प्राण बचे थे।
PunjabKesari
युद्ध के दौरान जब कर्ण ने युधिष्ठिर को पराजित कर दिया तो घायल युधिष्ठिर का उपचार करने के लिए सहदेव उन्हें छावनी में ले गए थे। लेकिन जब इस बात का पता अर्जुन को लगा तो वह युधिष्ठिर देखने के लिए उसके पास गए। उधर युधिष्ठिर को लगा कि अर्जन ने कर्ण का वध कर दिया है इसलिए वह उनसे मिलने आया है। लेकिन जब पता चला कि कर्ण अभी जिंदा है तो युधिष्ठिर को बहुत गुस्सा आया और उसने अर्जुन को डांट दिया। गुस्से में उन्होंने अर्जुन को अपने शस्त्र दूसरे को देने के लिए कह दिया और ये सुनते ही अर्जुन को बहुत क्रोध आया और उन्होंने धर्मराज युधिष्ठिर को मारने के लिए तलवार उठा ली। पुराणों के अनुसार अर्जुन ने प्रतिज्ञा ली थी कि जो कोई मुझे शस्त्र रखने के लिए कहेगा, मैं उसका वध कर दूंगा और प्रतिज्ञा का पालन करने के लिए अर्जुन ने युधिष्ठिर का वध करने के लिए जैसे ही अपनी तलवार उठाई, तभी श्रीकृष्ण ने उन्हें रोक लिया।
PunjabKesari
तब अर्जुन ने श्रीकृष्ण से कहा कि कोई ऐसा उपाय बताएं, जिससे मेरी प्रतिज्ञा भी पूरी हो जाए और मैं भाई की हत्या के अपराध से भी बच जाऊं। तब श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा कि सम्माननीय पुरुष जब तक सम्मान पाता है, तब तक ही उसका जीवित रहना माना जाता है। तुमने सदा ही धर्मराज युधिष्ठिर का सम्मान किया है लेकिन आज तुम उनका थोड़ा अपमान कर दो। श्रीकृष्ण की बात मानकर अर्जुन ने युधिष्ठिर को कटुवचन कहे। युधिष्ठिर को ऐसी कठोर बातें कहकर अर्जुन बहुत उदास हो गए और उन्होंने आत्महत्या करने के लिए फिर अपनी तलवार उठा ली। तब श्रीकृष्ण ने उन्हें रोका और कहा कि तुम अपने ही मुंह से अपने गुणों का बखान करो, ऐसा करने से यही समझा जाएगा कि तुमने अपने ही हाथों अपने को मार लिया। फिर अर्जुन ने ऐसा ही किया। इस तरह श्रीकृष्ण ने धर्म ज्ञान और अपनी लीला से अर्जुन और युधिष्ठिर दोनों के प्राण बचा लिए।
PunjabKesari
इस ज्योतिषीय उपाय से 1 हफ्ते में छूट जाएगा नशा(video)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!