अगर अपना लें भगवान कृष्ण की ये बातें तो बदल सकती है आपकी किस्मत

Edited By Lata,Updated: 25 Jun, 2019 11:26 AM

mahabharata

हिंदू धर्म में कई ऐसे ग्रंथ हैं जिनसे व्यक्ति को बहुत सी शिक्षाएं ग्रहण करने को मिलती हैं। महाभारत एक ऐसा ग्रंथ हैं

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
हिंदू धर्म में कई ऐसे ग्रंथ हैं जिनसे व्यक्ति को बहुत सी शिक्षाएं ग्रहण करने को मिलती हैं। महाभारत एक ऐसा ग्रंथ हैं जिसमें कई ऐसी बाते बताई गई हैं, जिसे अपने जीवन में अपनाने से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। जब युधिष्ठिर श्री कृष्ण से पूछते हैं कि भगवान कौन-कौन से काम ऐसे हैं, जिन्हें प्रतिदिन करना चाहिए। जिन कार्यों को करने से हमें सुकून मिलता है। इस बात का जवाब देते हुए श्री कृष्ण ने बताया मनुष्य को अपने जीवन में चार कार्यों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। तो आइए आज हम भी जानते हैं इन नियमों के बारे में। 
PunjabKesari, kundli tv

महाभारत घर में क्यों नहीं रखनी चाहिए ? (VIDEO)

हमारे हिंदू धर्म में दान का बहुत ज्यादा महत्व है। दान करने की परंपरा हम अपने पूर्वजों से सीखते चले आ रहे हैं। कहते हैं कि मनुष्य को नियमित रूप से जरूरतमंदों को दान देना चाहिए। इसके साथ ही दान करते समय कभी भी दिखावा नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति इन सब बातों को ध्यान में रखकर दान करता है। उसके अनजाने में किए गए सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।
PunjabKesari, kundli tv
ऐसा कहा जाता है कि अपने मन को सुधारने और बिगाड़ने का जिम्मेदार व्यक्ति खुद ही होता है। मनुष्य का मन चंचल होता है। वह कब किधर भटकता है, उसे भी नहीं पता होता है। ऐसे में हमें अपने मन को वश में रखना चाहिए। इसलिए कहते हैं कि जिस इंसान का मन वश में नहीं होता है, वह अपनी इच्छाओं को पूरी करने के लिए किसी भी गलत रास्ते पर चल सकता है।

आज ही ले आएं घर में ये चीज़ें, बांके-बिहारी संवार देंगे आपकी किस्मत (VIDEO)

कहते हैं कि जो इंसान सच्चाई की राह पर चलता है, उसके रास्ते में बहुत सी परेशानियां आती हैं। लेकिन उसे एक दिन सफलता जरूर मिलती है। इसलिए जीवन जीने के लिए हमेशा सच्चाई के रास्ते का चुनाव करना चाहिए। चाहे वह रास्ता कितना भी कठिन क्यों न हो। 
PunjabKesari, kundli tv
शास्त्रों में कहा गया है कि बिना तपस्या के मनुष्य सफल नहीं बनता है। हमें हर रोज भगवान का ध्यान करना चाहिए। अपनी गलती के लिए क्षमा मांगते हुए अच्छे कार्यों के लिए तपस्या करनी चाहिए। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!