महाभारतः दुख हो या सुख इंसान को रहना चाहिए हमेशा एक समान

Edited By Lata,Updated: 28 Jul, 2019 11:40 AM

mahabharata concept

महाभारत का युद्ध एक ऐतिहासिक युद्ध रहा है और यह कुरुक्षेत्र की पावन धरती पर लड़ा गया था। महाभारत में कई ऐसे प्रसंग भी हुए हैं

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
महाभारत का युद्ध एक ऐतिहासिक युद्ध रहा है और यह कुरुक्षेत्र की पावन धरती पर लड़ा गया था। महाभारत में कई ऐसे प्रसंग भी हुए हैं, जिन्हें आज भी अगर याद किया जाए तो मन भर आता है। द्वापर युग में कौरव और पांडवों के बीच महाभारत युद्ध हुआ था। कौरव अधर्मी थे, जबकि पांडव धर्म के मार्ग पर चल रहे थे, इसीलिए भगवान श्रीकृष्ण ने भी पांडवों का ही साथ दिया था। महाभारत में कई ऐसी नीतियां बताई गई हैं, जिन्हें अगर व्यक्ति अपने जीवन में अपना ले तो उसकी बहुत सारी परेशानियों का हल निकल सकता है।
PunjabKesari, kundli tv
श्लोकः
दु:खैर्न तप्येन्न सुखै: प्रह्रष्येत् समेन वर्तेत सदैव धीर:।
दिष्टं बलीय इति मन्यमानो न संज्वरेन्नापि ह्रष्येत् कथंचित्।।

महाभारत के आदिपर्व का श्लोक है। इसके अनुसार हमें बुरे समय में यानि कठिनाइयों से दुखी नहीं होना चाहिए। जब सुख के दिन हों तब भी हमें हर्षित नहीं होना चाहिए। सुख हो या दुख, हमें हर हाल में समभाव यानि एक समान रहना चाहिए। जो लोग इस नीति का पालन करते हैं, वे ही धीर पुरुष यानि समझदार इंसान कहलाते हैं। ऐसे लोग भाग्य को प्रबल मानते हैं और किसी भी तरह का तनाव या प्रसन्नता के वशीभूत नहीं होते हैं।
PunjabKesari, kundli tv
एक प्रचलित लोक कथा के अनुसार एक आश्रम में किसी व्यक्ति ने गाय का दान किया। जब ये बात आश्रम के शिष्य को पता चली तो वह बहुत खुश हुआ और उसने अपने गुरु को ये बात बताई तो गुरु ने सामान्य स्वर में कहा कि चलो अच्छा है, अब हमें रोज ताजा दूध मिलेगा।

कुछ दिन तक तो गुरु-शिष्य को रोज़ ताजा दूध मिला, लेकिन एक दिन वह दानी व्यक्ति आश्रम में आया और अपनी गाय वापिस ले गया। ये देखकर शिष्य दुखी हो गया। उसने गुरु से दुखी होते हुए कहा कि गुरुजी वह व्यक्ति गाय को वापस ले गया है। गुरु ने कहा कि चलो अच्छा है, अब गाय का गोबर और गंदगी साफ नहीं करनी पड़ेगी। ये सुनकर शिष्य ने पूछा कि गुरुजी आपको इस बात से दुख नहीं हुआ कि अब हमें ताजा दूध नहीं मिलेगा।
PunjabKesari, kundli tv, happiness
गुरु बोले कि हमें हर हाल में एक समान ही रहना चाहिए। जब गाय मिली तब हम प्रसन्न नहीं हुए और जब चली गए तब भी हम दुखी नहीं हुए। यही सुखी जीवन का मूल मंत्र है। 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!