ये गुण लाएंगे आपके शादीशुदा जीवन में मिठास

Edited By Lata,Updated: 09 Feb, 2019 01:19 PM

mahabharata niti in hindi

महाभारत एक ऐसा ग्रंथ है जिससे हमें बहुत कुछ जानने को मिलता है। महाभारत से ही हमें गीता का ज्ञान प्राप्त हुआ है। वैसे तो महाभारत के सारे पात्र ही अहम रहें हैं लेकिन आज हम बात करेंगे द्रौपदी के बारे में।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
महाभारत एक ऐसा ग्रंथ है जिससे हमें बहुत कुछ जानने को मिलता है। महाभारत से ही हमें गीता का ज्ञान प्राप्त हुआ है। वैसे तो महाभारत के सारे पात्र ही अहम रहें हैं लेकिन आज हम बात करेंगे द्रौपदी के बारे में। ये बात तो सब जानते ही हैं कि द्रौपदी का विवाह पांच पांडवों के साथ कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ था। लेकिन इन सब के बावजूद भी द्रौपदी ने कभी भी अपने पांचों पतियों में मतभेद नहीं किया। उसने अपने सभी पतियों के साथ रहने के लिए कुछ नियम बनाए थे कि अगर वे किसी एक के साथ समय बीता रही है तो अन्य कोई भी उनके पास नहीं जा सकता था और इन नियमों का पालन सब करते थे। पंरतु अगर कोई नियम का पालन नहीं करता था तो उसे 12 साल तक जंगल में ब्रहाचारी का जीवन जीना पड़ता था। तो चलिए जानते हैं कि कैसे द्रौपदी ने अपने पांचों पतियों में इतना अच्छा तालमेल बनाकर रखा था। महाभारत में द्रौपदी ने कहा कि अगर कोई लड़की इन गुणों को अपना लें तो उसका वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा।
PunjabKesari, Draypadi, mahabharata, Pandav and Draupadi
सबसे पहले एक लड़की का चरित्र अच्छा होना चाहिए। उसे ऐसी स्त्रियों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए जो चरित्र की अच्छी नहीं होती हैं। क्योंकि ऐसी औरतों के साथ से आपका चरित्र भी खराब हो सकता है। जिससे की शादीशुदा जीवन में बाधाएं पैदा हो सकती हैं।
PunjabKesari, Stree, Stree Image, स्त्री
दूसरी बात उसने कही है कि किसी भी लड़की को दरवाजे या खिड़कियों से ताक-झांक नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस तरह का बर्ताव किसी स्त्री के लिए ठीक नहीं होता है। इससे आपसी तालमेल कभी नहीं बन पाता। द्रौपदी ने कहा है कि कभी भी अपने पति को वश में नहीं करना चाहिए और न ही इसके लिए किसी तंत्र साधना का प्रयोग करना चाहिए। पति का दिल हमेशा प्रेम से ही जीता जा सकता है और आपसी प्रेम को बढ़ाने के लिए विश्वास होना बहुत जरूरी माना जाता है।
PunjabKesari, Hands, Trust, Handshake
ऐसा कहा गया है कि एक पत्नी को अपने पति से किसी भी तरह की बात नहीं छिपानी चाहिए। जिससे कि बाद में उन्हें तकलीफ हो। इस बात का ख्याल हमेशा एक पत्नी को रखना चाहिए। अपने रिश्तें में मजबूती लाने के लिए आपसी तालमेल का होना बेहद जरूरी होता है। आपस में तालमेल बनाकर अपने रिश्तें की पूरी जानकारी रखनी चाहिए तभी जीवन सुखमय व्यतीत होता है।
अगर आप भी सर्दियों में कर रहे हैं तेल की मालिश तो हो जाएं सावधान ! (VIDEO)   

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!