Mahashivratri 2021: शिव के अलावा न कोई श्रेष्ठ न माननीय न गणनीय

Edited By Jyoti,Updated: 11 Mar, 2021 11:40 AM

mahashivratri 2021

महाशिवरात्रि का पर्व न केवल मनुष्य के लिए बल्कि देवताओं के लिए भी अधिक महत्व रखता है। इसका प्रमाण हमारे शास्त्रों में पढ़ने सुनने को मिलता है। धार्मिक शास्त्रों में लिखा है-

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
महाशिवरात्रि का पर्व न केवल मनुष्य के लिए बल्कि देवताओं के लिए भी अधिक महत्व रखता है। इसका प्रमाण हमारे शास्त्रों में पढ़ने सुनने को मिलता है। धार्मिक शास्त्रों में लिखा है- 

‘‘चंद्रशेखरमाश्रये मम किं करिष्यति वै यम:।’’
 मैं भगवान चंद्रशेखर के आश्रय में हूं तो यम मेरा क्या अहित कर सकते हैं। इस प्रकार उन्होंने भगवान शिव की आराधना कर शिव कृपा प्राप्त की। भगवान श्री राम जी ने रावण से युद्ध प्रारंभ होने से पूर्व भगवान शिव शम्भु जी की आराधना की।

‘‘नमामि शंभुं पुरुषं पुराणं नमामि सर्वज्ञ मपारभावं।’’
श्रीराम बोले,‘‘मैं पुराण पुरुष शंभु को नमस्कार करता हूं जिनकी असीम सत्ता का कहीं पार या अंत नहीं है, उन सर्वज्ञ शिव को मैं प्रणाम करता हूं।’’

जिसके मुख से शिव यह मंगल नाम सर्वदा निकलता है उस पुरुष के दर्शन मात्र से दूसरे प्राणी सदा पवित्र हो जाते हैं। चारों वेदों में लिंगार्चन से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। केवल शिवलिंग की पूजा से समस्त चराचर जगत की पूजा की जाती है। संपूर्ण शिव पुराण तथा शिव तत्व का सार है पंचाक्षरी मंत्र ‘नम: शिवाय’।

‘नम: शिवाय’ मंत्र शिव स्वरूप है। यह पंचाक्षर मंत्र सम्पूर्ण मनोरथों की सिद्धि प्रदान करने वाला है। भगवान शिव की पूजा का विधान इतना सरल है कि वह पंचाक्षरी मंत्र और बिल्व पत्र अर्पित करने मात्र से ही संतुष्ट और प्रसन्न हो जाते हैं। नम: शिवाय मंत्र योगीजनों के लिए परम औषध रूप है। त्रिदेवों में भगवान शिव संहार के देवता माने गए हैं। सृष्टि की उत्पत्ति, स्थिति तथा संहार तीनों भगवान शिव के अधीन हैं लेकिन भगवान शिव दुखों को हरने वाले भी हैं। अत: भगवान शिव का स्वरूप कल्याणकारक है।

जिस प्रकार लोक कल्याण के लिए समुद्र मंथन के समय भयंकर हलाहल विष को भगवान शिव ने कंठ में धारण किया और नीलकंठ कहलाए, उसी प्रकार भोलेनाथ ने जगत कल्याण के लिए जो लीलाएं कीं उनसे उनके अनेकों प्रसिद्ध नाम हुए जिनमें महाकाल, आदिदेव, किरात, आशुतोष, शंकर, चंद्रशेखर, जटाधारी, नागनाथ, मृत्युंजय, त्र्यम्बक, महेश, विश्वेश, महारुद्र, नीलकंठ, महाशिव, उमापति, काल भैरव, भूतनाथ, रुद्र, शशिभूषण आदि प्रसिद्ध हैं। भगवान शिव की भक्ति शरणागत भक्तों के पाप रूपी वन को जलाने के लिए दावानल स्वरूप है।

भगवान शिव के रूप अनन्त हैं। उनके यथावत स्वरूप का ज्ञान किसी को नहीं है। वह काल से परे, स्वेच्छा से पुरुष रूप धारण करने वाले त्रिगुण स्वरूप एवं प्रकृति स्वरूप हैं। गौरीपति मृत्युंजेश्वर भगवान शंकर समस्त लोकों के स्वामी मोक्ष के अधिपति श्रुतियों तथा स्मृतियों के अधीश्वर, दुर्गम भवसागर से पार कराने वाले हैं तथा भक्तों के एकमात्र आश्रय हैं। आदि शंकराचार्य भगवान विश्वनाथ की स्तुति में कहते हैं:

प्रभो शूलपाणे विभो विश्वनाथ, महादेव शंभु महेश त्रिनेत्र।
शिवाकांत शांत स्मरारे पुरारे, त्वदन्यो वरेण्यो न मान्यो न गण्य

हे प्रभो! हे विश्वनाथ! हे महादेव! हे शम्भो! हे महेश्वर! हे त्रिनेत्र! हे पार्वती वल्लभ! हे त्रिपुरारे! आपके अतिरिक्त न कोई श्रेष्ठ है, न माननीय है और न गणनीय है। हे नाथ, हे भक्तों की पीड़ा को विनष्ट करने वाले कृपासिन्धो आप की जय हो। हे दुस्तर संसार सागर से पार लगाने वाले आप की जय हो। -रविशंकर शर्मा

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!