इन आदतों की वजह से इंसान को तरक्की नहीं मिलती

Edited By Lata,Updated: 12 Mar, 2019 10:43 AM

mahatma vidur niti

महात्मा विदुर ने महाभारत में सुखी जीवन जीने के लिए बहुत सारी नीतियों के बारे में बताया है। कहते हैं कि जिस व्यक्ति के पास धन का अभाव होने लगे तो इसके पीछे का कारण इंसान की अपनी गलतियां ही होती हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
महात्मा विदुर ने महाभारत में सुखी जीवन जीने के लिए बहुत सारी नीतियों के बारे में बताया है। कहते हैं कि जिस व्यक्ति के पास धन का अभाव होने लगे तो इसके पीछे का कारण इंसान की अपनी गलतियां ही होती हैं। जिनकी वजह से वह धीरे-धीरे गरीब होता जाता है। विदुर कहते हैं कि इन आदतों की वजह से व्यक्ति को जीवन में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उसकी यही आदतें उसकी तरक्की में भी रूकावट पैदा करती है। तो आइए जानते हैं उन बुरी आदतों के बारे में जो महात्मा विदुर ने बताई हैं। 
PunjabKesari
श्लोकः
षड् दोषा: पुरुषेणेह हातव्या भूतिमिच्छता।
निद्रा तन्द्रा भयं क्रोध आलस्यं दीर्घसूत्रता।।

अर्थः इस श्लोक के अनुसार जो व्यक्ति गलत समय पर सोता है, तंद्रा यानी उंघता है, डरता है, क्रोध करता है, आलस्य करता है, खुद पर विश्वास नहीं करता है, वह कभी भी सुखी और सफल नहीं हो पाता है।
PunjabKesari
कहते हैं कि जो इंसान गलत समय पर सोता है यानि सुबह सूर्योदय, दोपहर में और सूर्यास्त के समय सोता है, उसके सारे काम वहीं के वहीं रह जाते हैं, अर्थात उसके हर काम में अड़चने आने लग जाती हैं। इसलिए इस समय सोने से बचना चाहिए।

ऐसा भी माना गया है कि जो व्यक्ति सही समय पर नहीं सोता उसकी नींद अधूरी रहती है, ऐसे में वे दिनभर उंघता रहता है और कोई काम नहीं कर पाता है। व्यक्ति को अपने सारे काम समय पर पूरे कर लेने चाहिए। इसलिए ऐसा कहा गया है कि जो समय की कद्र नहीं करता समय उसकी कद्र करना छोड़ देता है।
PunjabKesari
अकारण डरना भी एक बड़ा दोष माना गया है। जिसके मन में डर होता है, वह किसी भी काम में सफल नहीं हो सकता है। इसलिए मन में किसी भी तरह का भय नहीं पालना चाहिए। वरना नुकसान खुद का ही होता है। 

जिन लोगों को बात-बात पर गुस्सा आता है, वह अपने जीवन अपने लिए परेशनियां खुद ही खड़ी कर लेते हैं। ऐसे में वे कोई भी निर्णय नहीं कर पाते, जिससे उनके सारे काम रूक जाते हैं और वे लोग कभी सफल नहीं हो पाते हैं।
PunjabKesari
आलस्य एक ऐसा दोष है, जिससे व्यक्ति वर्तमान और भविष्य दोनों खराब कर लेता है। आलस्य के कारण इंसान उन्नति नहीं कर पाता है।

महात्मा विदुर ने अपनी नीति में बताया है कि हर व्यक्ति को खुद पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी होती है, वे अपने जीवन में कभी सफलता को हासिल नहीं कर पाते हैं।
आज रात शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, जानें, किन राशियों का होगा बेड़ा पार(video)
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!