मकर संक्रांति: सूर्य करेंगे शनि की राशि में प्रवेश, आमदनी बढ़ाएंगे ये उपाय

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jan, 2018 11:09 AM

makar sankranti on 14th january

रविवार दि॰ 14.01.18 को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। शब्द संक्रांति सूर्य के संक्रमण यानि राशि परिवर्तन से बना है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस दिन सूर्य, शनि की राशि मकर में प्रवेश करके 2 माह तक शनि की राशि मकर व कुंभ में रहते हैं।

रविवार दि॰ 14.01.18 को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। शब्द संक्रांति सूर्य के संक्रमण यानि राशि परिवर्तन से बना है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस दिन सूर्य, शनि की राशि मकर में प्रवेश करके 2 माह तक शनि की राशि मकर व कुंभ में रहते हैं। मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरी गोलार्ध की ओर अग्रसर होकर दिनों को प्रकाशमाय करता है। इसी दिन से धनुमास व दक्षिणायन समाप्त होकर उत्तरायण शुरू होता है। शास्त्रों में दक्षिणायण को नकारात्मक याने देव रात्रि व उत्तरायण को सकारात्मक याने देव दिवस मानते हैं। 


रविवार दी॰ 14.01.18 को मकर संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त दिन 14:00 से शाम 17:41 तक रहेगा। संक्रांति पल दिन 14:00 पर होगा। महापुण्य काल मुहूर्त दिन 14:00 से दिन 14:24 तक रहेगा। इस मकर संक्रांति का नाम राजसी है व यह जीवों हेतु कर्मफलदायी रहेगी। संक्रांति पर पीले वस्त्र पहनें धनुष व ध्वजा धारण किए है। इसकी सवारी हाथी पर बैठकर आएगी व बैल पर बैठकर जाएगी। जिससे यह आम जनमानस को कर्मठ बनाएगी। शास्त्रनुसार मकर संक्रांति पर दिए गए दान से सहस्त्र गुणा फल देता है। इस दिन सूर्य के विशेष पूजन उपाय व दान से, कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलती है, पारिवारिक संबंध सुदृढ़ होते हैं, आमदनी में बढ़ौतरी होती है।


विशेष पूजन विधि: पूर्वमुखी होकर सूर्यदेव का विधिवत पूजन करें। तांबे की दिये में तिल के ताल तेल का दीप करें, तगर की धूप करें, रोली चढ़ाएं, व अशोक के पत्ते चढ़ाएं व लाल फूल चढ़ाएं। जल भरे ताम्र कलश में काले तिल, गुड, उड़द, शहद व सिंदूर मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। किसी माला से इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें।


पूजन मुहूर्त: दिन 14:00 से शाम 15:00 तक। (संक्रांति काल) 
पूजन मंत्र: ह्रीं रवये कालाय नमः ॥


उपाय
कार्यक्षेत्र में तरक्की हेतु सूर्यदेव पर चड़ी 10 रेवड़ियां गरीब मजदूर को बांटे।


सुदृढ़ पारिवारिक संबंधों हेतु काली गाय को हरी घास खिलाएं।


आमदनी में बढ़ौतरी हेतु सूर्यदेव पर चढ़ा 1 रु का सिक्का पर्स में रखें।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!