कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Edited By ,Updated: 01 Jan, 2017 03:09 PM

mantra

हर किसी की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं होती की वह सारी सुख-सुविधाएं खरीद सके। कई बार उसे कर्ज लेना पड़ता है। कई बार कर्ज लेने के बाद उसे लौटाना

हर किसी की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं होती कि वह सारी सुख-सुविधाएं खरीद सके। कई बार उसे कर्ज लेना पड़ता है। कई बार कर्ज लेने के बाद उसे लौटाना व्यक्ति को भारी पड़ता है और उसकी पूरी जिंदगी कर्ज चुकाते-चुकाते खत्म हो जाती है। इन सबके पीछे ग्रह नक्षत्र और भाग्य का हाथ भी हो सकता है। शास्‍त्रों और पुराणों में कुछ मंत्र दिए गए हैं जिनके उच्चारण से कर्ज से मुक्ति पाई जा सकती है। जानिए, कर्ज मुक्ति के कुछ मंत्र-

 

* ऋण से मुक्ति हेतु श्रीलक्ष्मी गायत्री मंत्र का जाप लाभप्रद माना जाता है। इस मंत्र का जाप नियमित कमलगट्टे की माला से1008 बार करना चाह‌िए।

 

 'ओम ह्रीं महालक्ष्मी च व‌िद्महे व‌िष्‍णुपत्नीं च धीमह‌ि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात् ह्रीं ओम, 

 

* नीचे लिखे मंत्र का जाप करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। माना जाता है कि इस मंत्र का 44 द‌िनों तक दस हजार बार जप करने से धन लाभ होता है।

 

'ओम आं ह्रीं क्रौं श्रीं श्र‌ियै नमः ममालक्ष्मीं नाशय नाशय ममृणोत्तीर्णं कुरु कुरु संपदं वर्धय वर्धय स्वाहा।'

 

* न‌ियम‌ित ऋण मुक्त‌ि गणेश स्तोत्र का पाठ करने से ऋण से मुक्ति पाई जा सकती है। इसका पाठ कभी भी किया जा सकता है। 

 

* प्रत्येक मंगलवार ऋण मोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करने से कर्ज से छुटकारा मिलता है। 

 

* शंकराचार्य द्वारा रच‌ित कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से आर्थिक तंगी दूर होती है अौर इसका नियमित पाठ करने से कर्ज से भी मुक्ति पाई जा सकती है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!