7 मिनट में दूर हो जाएंगी सारी प्रॉब्लम्स, एक बार करके तो देखिए ये खास उपाय

Edited By Jyoti,Updated: 26 May, 2020 02:10 PM

mantra and jyotish upay for betterment in life

जीवन में तरक्की पाने का चाहवान कौन नहीं होता। हर किसी का सपना होता है कि उसके पास ऐशो- आराम की हर सुविधा हो इसके लिए व्यक्ति मेहनत भी पूरी करता है। मगर कई बार वो मेहनत वो रंग नहीं लाती।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जीवन में तरक्की पाने का चाहवान कौन नहीं होता। हर किसी का सपना होता है कि उसके पास ऐशो- आराम की हर सुविधा हो इसके लिए व्यक्ति मेहनत भी पूरी करता है। मगर कई बार वो मेहनत वो रंग नहीं लाती। मगर ऐसा होता क्यों है इसका कारण अभी तक शायद कोई नहीं समझ पाया। दरअसल कई बार हमारे जीवन में कुछ तरह के दोष पैदा हो जाते हैं जिसकी वजह से जिंदगी में बहुत सी कठिन परेशानियां व परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। अब ऐसे में क्या करना चाहिए बहुत से लोग इस सोच में तो पड़े रहते हैं, मगर समझ नहीं पाते कि क्या करना चाहिए क्या नहीं। तो चलिए हम आपकी इस परेशानी का हल बता देेते हैं, जिसे करने के लिए आपका ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। बल्कि इस उपाय को करने के लिए आपको मात्र 7 मिनट चाहिेए। जी हां, आपको शायद जानकर हैरानगी हो कि कैसे 7 मिनट में जीवन की सारी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। तो बता दें दरअसल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को अगर प्रातः अपनी राशि के अनुसार 108 बार मंत्र जाप करता है। तो धीरे धीरे करके उसके लाइफ की सारी प्रॉब्लम्स दूर होने लगती हैं। तो चलिए आपको और इंतज़ार न करवाते हुए जानते हैं कौन से हैं वो मंत्र जो कुछ ही मिनट में आपकी जीवन की दशा दिशा को बदल सकते हैं। 
PunjabKesari, Mantra, Hindu Shastra, Hindu Religion, mantra Bhajan Aarti, Jyotish gyan, Jyotish Shastra, Astrology in hindi, Prediction
मेष-
मंत्र- ।। ॐ अचिंत्याय नम: ।।
मान्यता है इस राशि के जिन लोगों को पैसों से संबंधी परेशानी हो उन्हें रोज़ाना 108 बार उपरोक्त मंत्र का जाप करना चाहिए।

वृष- 
मंत्र- ।। ॐ अरुणाय नम: ।।
मान्यता है प्रातः सूर्योदय के समय इस मंत्र का  108 बार जप करने से नौकरी में तरक्की मिलती है। 

मिथुन- 
मंत्र- ।। ॐ आदि-भुताय नम: ।।
मिथुन वाले जातक रोज़ाना सूर्योदय के समय 108 बार इस मंत्र का जप करें तो जीवन की हर समस्या दूर हो जाती है। 
PunjabKesari, Mantra, Hindu Shastra, Hindu Religion, mantra Bhajan Aarti, Jyotish gyan, Jyotish Shastra, Astrology in hindi, Prediction
कर्क-
मंत्र- ।। ॐ वसुप्रदाय नम: ।।
रोज़ प्रातः जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत होकर ऊपर दिए गए मंत्र का जाप करना बहुत लाभकारी माना जाता है। 

सिंह-
मंत्र- ।।ॐ भानवे नम: ।।
रोगों व बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए सुबह निरंतर मंत्र का उच्चारण करने से अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। 

कन्या-
मंत्र- ।। ॐ शांताय नम: ।।
वैवाहिक जीवन में किसी तरह की परेशानी हो तो ऊपर दिए मंत्र का रोज़ 108 बार जप करना शुभ साबित होता है। 
PunjabKesari, Mantra, Hindu Shastra, Hindu Religion, mantra Bhajan Aarti, Jyotish gyan, Jyotish Shastra, Astrology in hindi, Prediction
तुला- 
मंत्र- ।। ॐ इन्द्राय नम: ।।
इस राशि के लोग निरंतर प्रातः 108 बार उपरोक्त मंत्र का जप करें, आंखों से संबंधित रोगों से छुटकारा मिलेगा। 

वृश्चिक-
मंत्र- ।। ॐ आदित्याय नम: ।।
वृश्चिक वालों आपके लिए ये मंत्र बहुत ही लाभदायक साबित हो सकता है, मगर ध्यान रहे इसका 108 बार एकाग्र होकर जप करें। 

धनु-
मंत्र- ।। ॐ शर्वाय नम: ।। 
इस राशि के लोग अपनी बुद्धि को प्रगाढ़ करने के लिए इस मंत्र का जाप करें। 

मकर- 
मंत्र- ॐ सहस्र किरणाय नम:।।
इस राशि के जो लोग किसी भी तरह के मानसिक तनाव से पीड़ित हो वो रोज़ाना सुबह 108 बार इस मंत्र का जप करें।
PunjabKesari, Depression
कुंभ- 
मंत्र- ।। ॐ ब्रह्मणे दिवाकर नम: ।।
आप लोग रोजा़ना सूर्य को अर्घ्य देने के बाद 108 बार इस मंत्र का जप करें, जीवन में खुशहाली आएगी। 

मीन- 
मंत्र- ।। ॐ जयिने नम: ।।
किसी प्रकार की कोई टेंशन सता रहा हो तो इस मंत्र का जाप करना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!