8 को स्कूल मनाएं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: निदेशालय

Edited By Jyoti,Updated: 06 Mar, 2021 12:38 PM

march 8 international womens day

नई दिल्ली: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार के निर्देशानुसार अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 ऑनलाइन व ऑफलाइन मनाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नई दिल्ली: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार के निर्देशानुसार अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 ऑनलाइन व ऑफलाइन मनाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षा निदेशालय की फिजिकल एजुकेशन ब्रांच की असि. डायरेक्टर रत्नम ने दिल्ली के स्कूलों को शुक्रवार को निर्देशित करते हुए कहा कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस विश्वभर में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक उपलब्धियों को दर्शाने के लिए मनाया जाता है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए हम शिक्षा के जरिए लड़कियों व महिलाओं का सशक्तिकरण करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का स्कूलों में संचालन करेंगे। 

स्कूलों में महिला दिवस के प्रकरण क्या होंगे, इस पर उन्होंने बताया कि स्कूल 1857 की क्रांति से लेकर 1947 में देश की आजादी तक महिला स्वतंत्रता सेनानियों के आंदोलन को पढ़ा कर सकते हैं, विधान सभा की 15 महिलाएं, भाषा, विज्ञान, साहित्य, लेखक, कवियित्री महिलाओं के योगदान व वैज्ञानिक खोज के बारे में पढ़ाया जा सकता है। सुबह के सत्र वाले स्कूल महिलाओं की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों पर बात आयोजित कर सकते हैं, महिला सशक्तिकरण पर समूह गान, जिन लड़कियों ने खेल, नृत्य, म्यूजिक व आट्र्स में अच्छा काम किया है, उनको सम्मानित किया जा सकता है। पुलिस, सेना, एयरक्रॉफ्ट, पायलट, लोकोमोटिव, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, बिल्डंग व कंस्ट्रक्शन व विज्ञान क्षेत्र की प्रतिष्ठित महिलाओं को बुलाकर उनकी टॉक आयोजित कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!