चंद्र के राशि परिवर्तन से जानें कैसा रहेगा आपका वैवाहिक जीवन

Edited By Lata,Updated: 17 Apr, 2019 05:55 PM

married life predication

21 अप्रैल दोपहर से 23 शाम तक चंद्र नीच राशि और 23 शाम से 26 सुबह 3ः15 तक धनु राशि में भ्रमण करेंगे।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
21 अप्रैल दोपहर से 23 शाम तक चंद्र नीच राशि और 23 शाम से 26 सुबह 3ः15 तक धनु राशि में भ्रमण करेंगे। नीच राशि पर आने से व्यक्ति का मन शांत रहेगा और इसके साथ ही धनु राशि में प्रवेश करने पर जीवन साथी के साथ झगड़े हो सकते हैं। 25 की सुबह 10 बजे से लेकर 26 सुबह 3ः15 तक इसका प्रभाव ज्यादा और 25 तारीख की शाम 7 से 9 तक अधिक सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी, क्योंकि इस दौरान कोई भी छोटी बड़ी दुर्घटना होने का डर बना रहेगा। इस समय के बीच किसी नेता के जीवन में खतरा बना रह सकता है। 7 से 9 के बीच में जन्में बच्चों के विवाह में बाधाएं आ सकती हैं और आठ से सवा आठ के बीच जन्में बच्चों के कुंवारे रहने का योग है। इसका कारण आकाश में सितारों का ग्रह युद्ध आठ से सवा आठ के बीच चंद्रमा, शनि और केतु क्रुर ग्रहों के मध्य होंगे जोकि आपस में मात्र सात कला की दूरी पर ही होंगे और इसके साथ-साथ राहु और मंगल भी इस पर दृष्टि डालेंगे। चंद्र अपने दुश्मन शुक्र के नक्षत्र में होंगे और सर्व सुख के दाता बृहस्पति भी वक्री चल रहे होंगे। जिन लोगों को अपनी लग्न राशि के बारे में जानकारी होगी तो वह लग्न राशि के जरिए फलादेश पड़ सकते हैं, ऐसा करने पर इसके नतीजे ज्यादा सटीक मिलेंगे। जानते हैं राशि अनुसार विवाह सुख के बारे में-
PunjabKesari, kundli tv, married life
मेषः जीवन साथी के साथ तनाव बना रह सकता है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन खर्चें बढ़ सकते हैं। 

वृषः लाइफ पार्टनर के साथ रहने पर सुख मिलेगा और सेहत भी ठीक रहेगी। 

मिथुनः 25 तारीख को संभल कर रहने की जरूरत है। व्यापार में लाभ मिलेगा। शुरूआत में विवाह सुख में कमी होगी। 

कर्कः  विवाह सुख में कमी लेकिन अन्य मामलों में भाग्य साथ देगा और व्यापार भी ठीक रहेगा। 
PunjabKesari, kundli tv, married life image
सिंहः वैवाहिक जीवन और संतान सुख में कमी रहेगी लेकिन सेहत व व्यापार ठीक होगा। 

कन्याः अपनी माता की सेहत का ख्याल रखें। वैवाहिक जीवन सुखी होगा और राजकीय कामों में फायदा मिलेगा। 

तुलाः शादीशुदा जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार में सावधानी बरतें। छोटे भाई से मीठा बोलें। 

वृश्चिकः विवाह और संतान सुख ठीक मिलेंगे लेकिन धन हानि से बचें।
PunjabKesari, kundli tv, married life
धनुः सेहत को लेकर थोड़ा सचेत होने की जरूरत है। आपका भाग्य अच्छा रहेगा। खर्चें बढ़ सकते हैं। माता से सुख मिलेगा। वैवाहिक जीवन को लेकर थोड़ा सचेत रहें। 

मकरः विवाह सुख बहुत कम मिलेगा। गलत कार्यों में होने वाले खर्चें से बचें। सेहत का ध्यान रखें। 

कुंभः वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक खुशी मिलेगी। बड़े भाई से गलत बातें न कहें।

मीनः विवाह और संतान सुख मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें।  

पवन गोपाल
7-B न्यू अमन पार्क (लुधियाना)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!