भविष्यफल: मंगल का चित्रा नक्षत्र में वास, करेगा समस्याओं का नाश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Dec, 2017 08:01 AM

आज का शुभाशुभ: मंगलवार दि॰ 05.12.17 चंद्र मिथुन राशि व आर्द्रा नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल शाम 3 से शाम 4.30 तक। आज का महामंत्र: ॥ क्रीं भौमाय सुखिने नमः॥ इस मंगल मंत्र से सुखों में वृद्धि होती है। आज का विशेष उपाय:

आज का शुभाशुभ: मंगलवार दि॰ 05.12.17 चंद्र मिथुन राशि व आर्द्रा नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल शाम 3 से शाम 4.30 तक।


आज का महामंत्र: ॥ क्रीं भौमाय सुखिने नमः॥ इस मंगल मंत्र से सुखों में वृद्धि होती है।

 

आज का विशेष उपाय: समस्याओं के नाश हेतु हनुमान मंदिर में पान का बीड़ा चढ़ाएं।

 

मेष: मन नियंत्रित कर जरूरी दायित्वों की पूर्ति करेंगे। स्थिति वश समझौतावादी बनेंगे। पैंडिंग वर्क के पूरा होने पर मन में उत्साह रहेगा। 


वृष: नये काम के प्रारंभ में रुकावटें आएंगी। पुरानी बातें भुलाकर समझौता करना पड़ेगा। प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक तनाव पैदा होगा।


मिथुन: आत्मविश्वास से महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति होगी। अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बनेगी। प्रेम व दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।


कर्क: ठोस निर्णय लेना पड़ेगा। आर्थिक योजनाएं सार्थक होंगी। व्यक्तिगत संबंधों से पारिवारिक विवाद व निजी जीवन अशांत होगा।


सिंह: बुद्धिमत्ता से समस्याएं निबटेंगी। पारिवारिक एकता हेतु मन केंद्रित होगा। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। जरूरी कार्य पूरा कर लेंगे।


कन्या: पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। भविष्य संबंधी योजनाएं बनाएंगे।


तुला: गृह परिवर्तन की चिंता सताएगी। परिजन की अस्वस्थता से परेशान होंगे। कार्य सफलता से उत्साहित होंगे। रोजगार में लाभ होगा। 


वृश्चिक: रचनात्मक योजनाएं निरर्थक होंगी। पार्टनर का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। अनजान व्यक्ति की बातों में आकार उलझन पैदा होगी। 


धनु: प्रोपर्टी संबंधित विवाद सुलझेगा। पुरानी घटनाओं की स्मृति से मानसिक परेशानी होगी। नकारात्मक विचार उत्साह कम करेंगे।


मकर: आखें मूंद कर कार्य न करें। प्रेम संबंधों में मतभेद होगा। पूर्वानुमान से शंकाग्रस्त रहेंगे। गलती स्वीकारकर संबंधों में क्षमा याचक बनें।


कुंभ: पूर्वनिर्धारित कार्यों में सफलता मिलेगी। मन अनेक विचारों से ग्रस्त रहेगा। सृजनात्मकता का लाभ उठाएं। पैंडिंग वर्क समयानुसार पूरा होगा।


मीन: नकारात्मक विचार त्यागने से क्षमताएं निखरेंगी। समय पर जरूरी कार्य पूरे होंगे। लोग विचारों से प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!