आज मंगल करेंगे मेष राशि में प्रवेश, इन राशियों पर बरसेगा कहर

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Feb, 2019 11:10 AM

mars transit aries

आज 5 फरवरी, मंगलवार माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। रात 11:48 पर मंगल मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, 22 मार्च की दोपहर 3:05 तक ये यहीं पर वास करेंगे। भारतीय ज्योतिष विद्वानों के मतानुसार मंगल, मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


आज 5 फरवरी, मंगलवार माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। रात 11:48 पर मंगल मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, 22 मार्च की दोपहर 3:05 तक ये यहीं पर वास करेंगे। भारतीय ज्योतिष विद्वानों के मतानुसार मंगल, मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। मंगल का ये प्रवेश आपकी राशि पर क्या असर दिखाएगा आइए जानें-

मेष- मंगल का ये गोचर आपको अपार धन के साथ भरपूर ऐश्वर्य देने वाला रहेगा। समाज में मान-यश बढ़ेगा। प्यार का हर इम्तिहान पास करके अपने ट्रू लव को पा लेंगे।
उपाय- मंदिर में मसूर की दाल का दान करें।

वृष- 22 मार्च तक फाइनेंशियल कंडीशन में उछाल रहेगा। पर्सनल गाड़ी, बंगला और प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। शत्रु जितना भी प्रयास कर लें, उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी।
उपाय- किसी भी धार्मिक स्थान पर बताशे दान करें।

मिथुन- कारोबारी अच्छा मुनाफा कमाएंगे। पेरेंट्स से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। जैसी भी परिस्थिति आए न्याय का साथ न छोड़ें।
उपाय- मंदिर में शहद चढ़ाएं अथवा कुत्ते को रोटी भी खिला सकते हैं।

कर्क- छोटी-मोटी फैमिली प्रॉब्लम रह सकती है। बच्चों के साथ प्यार से पेश आएं, तभी उनका प्यार और भरोसा जीत पाएंगे। करियर के प्रति सतर्क रहें। घर में गोल्ड पड़ा है तो उसे बैंक के लॉकर में रखें।
उपाय- दूध ध्यान से उबालें, वह बाहर नहीं निकलना चाहिए।

सिंह- भाग्य का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। मन की हर इच्छा पूरी हो ये संभव नहीं है। जितना परिश्रम करेंगे उतना लाभ नहीं मिल पाएगा। माता-पिता नाराज़ हो सकते हैं।
उपाय- अपने बड़े भाई को अथवा जो बड़े भाई जैसा हो उनकी तन-मन और धन से सहायता करें।

कन्या- स्वास्थ्य में उम्मीद से अधिक सुधार होगा। जितनी मेहनत करेंगे उतना लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। आपका क्रश लव पार्टनर बन जाएगा।
उपाय- भूखे व्यक्ति को भोजन करवाएं।

तुला- 22 मार्च तक आप पर मांगलिक दोष का प्रभाव रहेगा। आपकी राशि पर बरसेगा कहर। शुभ फल चाहते हैं तो ये उपाय करना न भूलें।
उपाय-  बुआ या बहन को कोई भी मीठी चीज़ भेंट करें और चरण छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

वृश्चिक- ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। दोस्त आपके सबसे बड़े सहयोगी होंगे। बिजनेज़ में अच्छा मुनाफा होगा। जो लोग लेखन में रुची रखते हैं, वह स्ट्रांग बनेंगे। बच्चों से कोई गुड न्यूज मिलेगी।
उपाय- कंजक को कोई तोहफा दें, संभव न हो तो अपनी बेटी या किसी रिश्तेदार की बेटी को भी भेंट दे सकते हैं।

धनु- विद्या के क्षेत्र में अच्छा लाभ कमाएंगे। हर इम्तिहान में सफल होंगे। 
उपाय- रात को सोने से पहले अपने सिरहाने के पास पानी का लौटा रखें, अगले दिन सुबह उस पानी को पेड़-पौधे की जड़ में डाल दें।

मकर- माता से जितने लाभ की उपेक्षा है, उतना मिल नहीं पाएगा। भूमि-भवन और वाहन का सुख तो मिलेगा लेकिन कठिन मेहनत के बाद।
उपाय- बरगद के पेड़ में दूध डालें, फिर गिली मिट्टी का मस्तक पर तिलक लगाएं।  

कुंभ- भाई-बहनों का साथ और प्यार मिलेगा। जिससे आपके सभी काम संभव होते जाएंगे। सेहत सामान्य रहेगी। दूसरे लोग आपके आकर्षण में बंधेंगे।
उपाय- बड़े भाई को उनकी मनपसंद चीज़ गिफ्ट करें।

मीन- मेहनत का मीठा फल खाने के लिए तैयार हो जाएं। धन कमाने के नए स्रोत बनेंगे। फैमिली लाइफ हेल्दी और वेल्थी रहेगी।
उपाय- धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।  

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!