2 जून को अपनी नीच राशि में आ रहे हैं मंगल, इन 6 राशियों को रहना होगा सतर्क

Edited By Jyoti,Updated: 29 May, 2021 05:34 PM

mars transit on 2nd june

हमारे नवग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त मंगल ग्रह 2 जून को अपना राशि परिवर्तन करके अपनी नीच कर्क राशि में आ रहे हैं। मंगल ग्रह सौरमंडल में सूर्य से चौथा ग्रह है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हमारे नवग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त मंगल ग्रह 2 जून को अपना राशि परिवर्तन करके अपनी नीच कर्क राशि में आ रहे हैं। मंगल ग्रह सौरमंडल में सूर्य से चौथा ग्रह है और  इसे "लाल ग्रह" के नाम से भी जाना जाता है। कुंडली में मंगल शुभ स्थान पर विराजमान हो तो राजयोग दिलाता है। यानी मंगल अगर आप पर मेहरबान हो तो जीवन में हर ओर मंगल ही मंगल होता है लेकिन कमजोर या अशुभ मंगल जिंदगी मे अमंगल का विष घोल देता है। वैसे तो मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में एक क्रूर ग्रह माना गया है। लेकिन मंगल जब शुभ होते हैं तो व्यक्ति को साहसी और सेना, पुलिस जैसे क्षेत्रों में उच्च प्रदान करते हैं । वहीं जब अशुभ होते हैं तो व्यक्ति को क्रोधी बना देते हैं। 

मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल व्यक्ति में साहस और आत्मविश्वास भी जगाते हैं। मकर राशि में मंगल उच्च के होते हैं जबकि कर्क राशि में यह नीच के हो जाते हैं। 2 जून को मंगल ग्रह जब राशि परिवर्तन करके जब अपनी नीच कर्क राशि में आएंगे तो उनके इस गोचर का भी सभी राशियों पर असर पड़ेगा। 6 राशियों को खास तौर पर सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए अब जानते हैं उन 6 राशियां के बारे में जिन्हें मंगल ग्रह से अपनी नीच राशि में गोचर के दौरान सावधान रहने की आवश्यकता है। 

ये राशियां है- वृषभ राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि व मीन राशि। 

इनमें वृषभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव भी हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।

मिथुन राशि वाले भी वाद- विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में हर किसी पर भरोसा न करें। धन- हानि हो सकती है। इस समय धन का खर्च सोच- समझकर करें। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें।

कर्क राशि वालों को दांपत्य जीवन में परेशानियों के अलावा स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि वालों को अभी इन्वेस्टमेंट से बचना चाहिए। अभी नया वाहन और फ्लैट खरीदने का समय भी नहीं है। थोड़ा इंतजार करना होगा

कन्या राशि के जातकों के लिए भी ये समय शुभ नहीं कहा जा सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। इस अवधि में धन- हानि हो सकती है। और कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है।

मीन राशि वालों के लिए भी मंगल का राशि परिवर्तन शुभ नहीं कहा जा सकता। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ज्योतिष की दृष्टि से अन्य राशि वालों के लिए मंगल का यह परिवर्तन सामान्य रहने वाला है। 

गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com

 

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!