भविष्यफल: मंगल जल्द करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इनके रिश्तों का बनेगा खास कनैक्शन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Oct, 2017 06:21 AM

आज का शुभाशुभ: मंगलवार दी॰ 24.10.17 चंद्र वृश्चिक राशि व जेष्ठा नक्षत्र, भाग्यांक

आज का शुभाशुभ: मंगलवार दी॰ 24.10.17 चंद्र वृश्चिक राशि व जेष्ठा नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल शाम 3:00 से शाम 4:30 तक।

 

आज का महामंत्र: ॥ ॐ मङ्गलाय सुप्रतीपाय नमः॥ इससे मंत्र से नीजी संबन्धों से कटुता समाप्त होती है।

 

आज का विशेष उपाय: रिश्तों में मिठास हेतु धर्मस्थल में लाल फूल चढ़ाएं।


    
मेष: करियर में अवसर प्राप्त होंगे। जरूरी दायित्वों की पूर्ति करेंगे। स्थिति वश समझौतावादी बनेंगे। पैंडिंग वर्क के पूरा होने पर मन में उत्साह रहेगा। 

 

वृष: काम में रुकावटें आएंगी। शाम तक काम बनेंगे। पुरानी बातें भुलाकर समझौता करना पड़ेगा। प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक तनाव पैदा होगा।

 

मिथुन: कांफिडैंस से कार्य पूर्ण होंगे। विरोधियों की सक्रियता बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बनेगी। प्रेम व दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

 

कर्क: कार्यों में रुकावटें आएंगी। ठोस निर्णय लेंगे। आर्थिक योजनाएं सार्थक होंगी। व्यक्तिगत संबंधों से पारिवारिक विवाद व निजी जीवन अशांत होगा।

 

सिंह: काम में मन नहीं लगेगा। बुद्धिमत्ता से समाधान होगा। पारिवारिक एकता हेतु केंद्रित रहेंगे। रोजगार में व्यस्त रहेंगे। जरूरी कार्य पूरा कर लेंगे।

 

कन्या: पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। पार्टनर से मधुरता बनेगी। कार्य सहयोग मिलेगा। आमदनी के रास्ते खुलेंगे। भविष्य हेतु योजनाएं बनाएंगे। 

 

तुला: स्वास्थ्य परेशानी होगी। गृह परिवर्तन चिंतित करेगा। परिजनों के रोगों से परेशान होंगे। सफलता उत्साहित करेगी। रोजगार में लाभ होगा। 

 

वृश्चिक: स्वभाव में नीरसता रहेगी। रचनात्मक योजनाएं निरर्थक होंगी। पार्टनर का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। किसी की बातों से उलझन पैदा होगी। 

 

धनु: प्रॉपर्टी संबंधित विवाद सुलझेगा। दांपत्य सुखमय रहेगा। पुरानी घटनाओं की स्मृति से मानसिक परेशानी होगी। नकारात्मकता से हतोत्साहित होंगे।

 

मकर: पार्टनर रोगग्रस्त होगा। आंखें मूंद कर कार्य न करें। प्रेमी से मतभेद होगा। पूर्वानुमान से शंका रहेगी। भूल स्वीकारकर संबंधों में क्षमा याचक बनें।

 

कुंभ: पूर्वनिर्धारित कार्यों में मनोवांछित सिद्धि मिलेगी। मानसिक विचारों से ग्रस्त रहेगा। सृजनात्मकता से लाभ होगा। पैंडिंग वर्क समयानुसार पूर्ण होगा।

 

मीन: नकारात्मकता त्यागने से क्षमताएं निखरेंगी। इच्छाएं सिद्ध होंगी। समय पर जरूरी कार्य पूरे होंगे। लोग विचारों से प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!