Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Jan, 2022 08:40 AM
हर महीने कृष्ण पक्ष यानि घटते हुए चांद के दिनों में त्रयोदशी अमावस्या से दौ दिन पहले मासिक शिवरात्रि का दिन होता है
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Masik Shivaratri 2022: हर महीने कृष्ण पक्ष यानि घटते हुए चांद के दिनों में त्रयोदशी अमावस्या से दौ दिन पहले मासिक शिवरात्रि का दिन होता है। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने से आपके जीवन में जो भी पीड़ा हो उसका शमण होता है जैसे कि रोग, कलह, दरिद्रता, शत्रु भय और वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या आदि। इस महीने मासिक शिवरात्रि 30 जनवरी यानी आज पड़ रही है। वर्तमान समय में माघ मास भी चल रहा है, पुराणों के अनुसार इस महीने में दान और स्नान का बहुत महत्व है।
आज करें भगवान शिव को प्रसन्न करने के ये अचूक उपाय
पूर्व दिशा में अपना मुंह करके गंगा जल, शहद, देसी घी, दही और दूध को मिलाकर पंचामृत बनाएं और शिवलिंग पर अभिषेक करें।
उत्तर दिशा में अपना मुख करके बेलपत्र पर चंदन के साथ ऊं नमःशिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।
रोगों और कष्टों से मुक्ति के लिए शिव मंदिर के ईशान कोण में देसी घी का दीपक लगाकर बैठ जाएं और 11 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धन्म।
उर्वारुकमिव बन्धनामृत्येर्मुक्षीय मामृतात्॥
लघु मृत्युंजय मंत्र
ॐ जूं स माम् पालय पालय स: जूं ॐ
बड़ के वृक्ष पर जल चढ़ाएं और चढ़ाया हुआ जल घर में लाकर छिड़काव करें और उस जल का सेवन भी करें। ये सारे उपाय करने से आपके जीवन में सौभाग्य की वृद्धि होगी और आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।
Masik Shivaratri Puja Shubh Muhurat पूजा का शुभ मुहूर्त- 30 जनवरी, देर रात 12 बजकर 08 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।
आशू मल्होत्रा
ashumalhotra629@gmail.com