Kundli Tv- इस दिन मिट्टी से स्नान दिलाएगा मनचाहा वरदान

Edited By Lata,Updated: 19 Dec, 2018 10:31 AM

matsya dwadashi 2018

बुधवार दिनांक 19.12.18 मार्गशीर्ष शुक्ल द्वादशी पर मत्स्य द्वादशी मनाई जाएगी। कृत्य रत्नाकर, कृत्य कल्पतरु, हेमाद्रि, वराह व ब्रह्म पुराण शास्त्रों के अनुसार मोक्षदा एकादशी उपवास पूर्ण करने के बाद द्वादशी को मंत्र सहित मिट्टी लाते है

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
बुधवार दिनांक 19.12.18 मार्गशीर्ष शुक्ल द्वादशी पर मत्स्य द्वादशी मनाई जाएगी। कृत्य रत्नाकर, कृत्य कल्पतरु, हेमाद्रि, वराह व ब्रह्म पुराण शास्त्रों के अनुसार मोक्षदा एकादशी उपवास पूर्ण करने के बाद द्वादशी को मंत्र सहित मिट्टी लाते है व उसे भगवान सूर्य को विधिपूर्वक अर्पित करके, स्वयं के शरीर पर मलकर स्नान करने का शास्त्रीय विधान है। मत्स्य द्वादशी में विधि अनुसार नारायण पूजन चार जल भरे पात्रों में पुष्प डालकर करते है, उन्हें तिल की खली से ढककर चार समुद्र के रूप में पूजते है। विष्णु के प्रथम अवतार मत्स्य रूप में पीली धातु की प्रतिमा का पूजन कर चारों पात्रों का दान करते हैं। पौराणिक मतानुसार सृष्टि का भूत, भविष्य, वर्तमान जल पर निर्भर करता है। श्रीहरि ने मत्स्यावतार में दैत्य वध कर वेदों की रक्षा की थी। इसलिए इस द्वादशी का विशेष महत्व है। आज विष्णु उपासना से सर्व कार्य सिद्ध होते हैं। जानमाल की रक्षा होती है व सर्व संकट दूर होते हैं।
PunjabKesari
स्पेशल पूजन विधि: घर के ईशान कोण में चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं। कपड़े पर विष्णु या मत्स्य अवतार का चित्र स्थापित करें और साथ ही चार जल भरे पात्रों में पुष्प डालकर रखें तथा लोटो को तिल की खली से ढककर विधिवत दोषोपचार पूजन करें। कांसे के दीए में गाय के घी से दीप करें, मोगरे की अगरबत्ती से धूप करें, मेहंदी चढ़ाएं, सफ़ेद फूल चढ़ाएं, तुलसी व मिश्री का भोग लगाएं व तुलसी की माला से स्पेशल मंत्र का 1 माला जाप करें। पूजन के बाद भोग वितरित करें।
PunjabKesari
सुबह का मुहूर्त: सुबह 09:45 से सुबह 10:45 तक।

शाम का मुहूर्त: शाम 17:15 से शाम 18:45 तक।

स्पेशल पूजन मंत्र: ॐ मत्स्याय मृत्युमारकाय नमः॥

स्पेशल टोटके:
सर्व कार्य में सिद्धि के लिए:
किसी जलाशय या नदी में मछलियों को दाना डालें।
PunjabKesari
सारे संकट दूर करने के लिए: जलाशय या नदी में हल्दी युक्त जल से मछलियों का अभिषेक करें।

जानमाल की रक्षा के लिए: नवधान सिर से वारकर मछलियों के लिए जलाशय में डालें।

गुडलक के लिए: श्रीहरि के निमित रोली मिले गाय के घी का दशमुखी दीप करें।
PunjabKesari
विवाद टालने के लिए: भगवान विष्णु पर चढ़े गेहूं के दाने मछलियों को डालें।

नुकसान से बचने के लिए: मत्स्य अवतार पर चढ़े अमरूद गाय को खिलाएं।

प्रोफेशनल सक्सेस के लिए: भगवान विष्णु पर चढ़ा सिक्का जलप्रवाह करें।

एजुकेशन में सक्सेस के लिए: मत्स्य अवतार पर चढ़े गोलोचन से नोटबुक पर टीका करें।

फैमिली हैप्पीनेस के लिए: तुलसी की माला से "ॐ मत्स्यरूपाय नमः" मंत्र का जाप करें।
PunjabKesari
लव लाइफ में सक्सेस के लिए: भोजपत्र पर मेहंदी से "ॐ मनुपालकाय नमः" लिखकर जल प्रवाह करें।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

किसी पर अपनी धाक जमाने के लिए ये उपाय करें(video)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!