Edited By Lata,Updated: 31 Dec, 2019 06:16 PM
साल 2020 मीन राशि वालों के लिए काफी शुभ फल देने वाला हो सकता है। व्यापार जगत में भी आपको
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
साल 2020 मीन राशि वालों के लिए काफी शुभ फल देने वाला हो सकता है। व्यापार जगत में भी आपको अपार सफलता मिलती रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को करियर में नए-नए अवसर मिलते रहेंगे। सीनियर्स से भी आपको अच्छा सहयोग व सम्मान प्राप्त होगा। आपके जीवनसाथी के करियर के लिये भी यह साल शुभ परिणाम देने वाला है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह का योग बना रहा है। प्रेम प्रसंगों का ग्रह शुक्र लाभ स्थान में विराजमान है। यह भी आपकी रोमांटिक लाइफ खुशनुमा रहने का संकेत दे रहा है। सिंगल जातक अपनी लव लाइफ की शुरुआत इस वर्ष कर सकते हैं। इस वर्ष आप किसी हिल स्टेशन या विदेश की यात्रा बतौर पर्यटक कर सकते हैं।
वर्ष 2020 में खर्चे भी बढ़ेगें लेकिन शारीरिक रूप से स्वास्थ्य में हानि की संभावना भी दिखाई दे रही है। काफी समय से किसी रोग से परेशान चल रहे थे तो उससे निजात मिल सकती है। जिस रोग का पता नहीं चल पा रहा था उसका पता चल जाएगा। बिमारी पकड़ में आ जाएगी। संतान और शिक्षा को लेकर भी आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। पिछले समय से रूके हुए कार्यों को बनाने में आपका अधिक समय व्यतीत होगा। यह समय आपको उन अधूरे कार्यों को पूरा करने में भी सहयोग करेगा। मीन राशि वाले अपने पूरे साल का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।