Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Mar, 2019 11:49 AM
सुबह नवग्रहों के राजा सूर्य देव ने कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश किया है इसलिए आज का दिन मीन संक्रांति के नाम से जाना जाएगा। 14 अप्रैल तक अब सूर्यदेव यहीं पर रहेंगे। दोपहर 12:04 तक सूर्य की संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा। इस दौरान पवित्र नदियों में...
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
सुबह नवग्रहों के राजा सूर्य देव ने कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश किया है इसलिए आज का दिन मीन संक्रांति के नाम से जाना जाएगा। 14 अप्रैल तक अब सूर्यदेव यहीं पर रहेंगे। दोपहर 12:04 तक सूर्य की संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा। इस दौरान पवित्र नदियों में स्नान-दान का बहुत महत्व है। आज से खरमास का भी आरंभ हो गया है। एक वर्ष में दो बार खरमास आता है पहला जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं और दूसरा जब मीन राशि में प्रवेश करते हैं। पुराणों के अनुसार इस समय में शुभ कार्यों जैसे विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन संस्कार आदि पर रोक लगा देनी चाहिए। आइए जानें, एक महीने के दौरान क्या रुख लेंगे आपके सितारे और कौन से उपाय करके आप गुड लक को अपना साथी बना सकते हैं-
मेष- खर्चें बढ़ने के आसार हैं, चादर देखकर पैर पसारें। सकारात्मक ऊर्जा के लिए सूर्यदेव को अपने घर के अंदर प्रवेश करवाएं, हर रोज़ सुबह खिड़की, दरवाजे खोलकर रखें।
उपाय- धार्मिक कार्यों में तन, मन और धन से सहयोग करें।
वृष- जॉब में तरक्की और बिज़नेस में प्रॉफिट मिलेगा। अच्छे धन-लाभ के योग हैं। जिस चीज़ को पाने की इच्छा लंबे समय से कर रहे हैं, वह जल्दी ही पूरी होने वाली है।
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर मूली का दान करें।
मीन संक्रांति पर करें ये स्पेशल उपाय, पूरी होगी मनचाही इच्छा (Video)
मिथुन- करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, सफलता के रास्ते खुलेंगे। अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करें तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे। पिता के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म होगा।
उपाय- अपने सिर को व्हाइट या ऑफ व्हाइट रंग की टोपी, स्कार्फ या पगड़ी से कवर करके रखें।
कर्क- 14 अप्रैल तक परेशानियां रह सकती हैं। किसी से ज्यादा उम्मीद न लगाएं, अपने काम को पूरी शिद्दत से करें।
उपाय- कुछ भी खाने-पीने या भोजन को तैयार करने में पीतल के बर्तनों को अधिक से अधिक इस्तेमाल में लाएं। धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।
सिंह- सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। बाहर का खाना खाने से बचें। योग, ध्यान और एक्सरसाइज पर ध्यान दें। डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही कोई दवा लें।
उपाय- काली गाय को हर रोज़ गुड़, रोटी अथवा हरा चारा डालने का नियम बना लें। अपने पिता या बड़े भाई के प्रतिदिन चरण स्पर्श करें और उन्हें मान-सम्मान दें।
कन्या- लव पार्टनर और जीवनसाथी से प्यार और सम्मान मिलेगा। भविष्य को लेकर कुछ बड़ा प्लान करने के लिए समय अच्छा है। अच्छी तरह से सोच-विचार करके ही किसी निर्णय तक पहुंचे।
उपाय- भोजन करते वक्त अपने खाने में से एक रोटी पास बैठे व्यक्ति को खाने के लिए दें।
तुला- किसी के साथ भी जबान संभाल कर बात करें खासकर दोस्तों से अन्यथा अपने किसी प्यारे को हमेशा के लिए खो सकते हैं। ये नाराजगी जीवन भर की भी हो सकती है।
उपाय- मन्दिर में गुड़ का दान करें।
वृश्चिक- विद्या, रोमांस और संतान की ओर से भरपूर सुख मिलने वाला है। जिस प्रसन्नता का अनुभव अभी तक आप सपनों में ही करते थे जल्द हकीकत में उससे रू-ब-रू होंगे।
उपाय- चिड़ियों को दाना-पानी डालें।
धनु- नई भूमि, भवन अथवा वाहन को खरीद सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ सौदा जल्दी पूरा होगा। माता से पूरा सहयोग मिलेगा, वे हर कदम पर आपके साथ खड़ी रहेंगी।
उपाय- किसी भूखे अथवा जरूरतमंद को खाना खिलाएं।
मकर- स्वभाव में मधुरता लेकर आएं। सोफ्ट होकर किसी से भी बात करें खासकर अपने भाई-बहनों के साथ। मुसिबत आने पर वो आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे।
उपाय- चींटियों को आटा और शक्कर डालें।
कुंभ- अचानक धन प्राप्ति के योग बनते नज़र आ रहे हैं। डूबा या फंसा हुआ धन खुद चलकर पहुंचेगा आपके पास। हर तरफ से खुशियां और सुख मिलने वाला है।
उपाय- मन्दिर में नारियल तेल का दान करें।
मीन- दूसरों के दिल पर राज़ करेंगे। प्रेम-संबंधों में सफलता मिलेगी। मान-यश की प्राप्ति के योग हैं। सेहत और धन का वरदान मिलेगा। कोर्ट- कचहरी से पीछा छुटेगा।
उपाय- हर रोज़ सुबह सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।
भारत के लिए कैसा रहेगा साल 2019 (Video)