राशिफल: शुक्र-चन्द्र का वृष में मेल, किसकी दौड़ेगी किस्मत की रेल

Edited By Aacharya Kamal Nandlal,Updated: 20 Apr, 2018 08:29 AM

मेष राशि:- मेष राशि वालों आज आप मेहनत करने के लिए तैयार रहिए, कोई भी कार्य बिना पसीना बहाए पूरा नहीं होगा। आपके मित्र आपका साथ देंगे। पढ़ाई में व्यस्त लोगों के लिए भी यह समय जी जान लगाकर पढ़ने का है। कारोबार व नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन...

मेष राशि:- मेष राशि वालों आज आप मेहनत करने के लिए तैयार रहिए, कोई भी कार्य बिना पसीना बहाए पूरा नहीं होगा। आपके मित्र आपका साथ देंगे। पढ़ाई में व्यस्त लोगों के लिए भी यह समय जी जान लगाकर पढ़ने का है। कारोबार व नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य है। किसी बुजुर्ग की बात न टालें, आपका भला होगा।


वृष राशि:- वृष राशि वाले आज स्वास्थ्य सम्बन्धी मामलों में जागरूक रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा होने में देरी हो सकती है। किसी भी प्रतियोगिता को हलके में न लें, मेहनत करें जीत आपकी होगी। बाहरी लोगों से किसी प्रकार की बहस करने से बचें और अपने गुस्से पर काबू रखें। महिलाओं की भावनाओं का खास ख्याल रखें। बिजनेस में इंवेस्ट करने के लिए समय अच्छा है। बहन या बेटी को सोने की कोई ज्वैलरी गिफ्ट करें, आपके कामों में मदद मिलेगी।


मिथुन राशि:- मिथुन राशि वालों आज किसी घरेलू मुद्दे को लेकर मित्रों और परिवारवालों से मनमुटाव हो सकता है, जितना हो सके अपनी वाणी का संभल कर प्रयोग करें। धन के खर्च को लेकर सजक रहें और जरुरत के अनुसार ही खर्च करें। बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिलने की सम्भावना है। बी.पी. या शुगर से पीढ़ित रोगियों को अपना खास ख्याल रखना होगा। वैभव लक्ष्मी का व्रत पूरे मन से रखें, आपकी इच्छाएं पूरी होंगी।


कर्क राशि:- कर्क राशि वालों आज आपकी पॉजिटिव सोच व संतुलित दृष्टिकोण से  मुश्किल से मुश्किल कामों को भी पूरा करने में मदद मिलेगी। किसी के द्वारा अनदेखा किया जाने से महिलाओं का मन दुखी हो सकता है, अच्छा होगा अगर ऐसे लोगों पर ध्यान न दें। घर में नए मेहमान के आने की सम्भावना है। इंटरव्यू में परिणाम बेहतर रहेंगे, लगातार प्रयास से सफलता मिलेगी। हो सके तो बालाजी के मंदिर में दर्शन करें, आपके अंदर एक नयी ऊर्जा बढ़ेगी।


सिंह राशि:- सिंह राशि वालों आज विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है इसलिए मन एकाग्र करें। आर्थिक स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी। बच्चों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। पत्नी का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जितना हो सके विवाद की स्थिति को टालें। परेशानी में फंसे किसी मित्र की सहायता कर सकते हैं, जिससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। घर में कोई फलदार पेड़ लगाएं, उन्नति होगी।


कन्या राशि:- कन्या राशि वालों का आज का दिन दूसरों के लिए बीतेगा। मित्रों या सम्बन्धियों के काम को अपने कामों से अधिक महत्व देंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग  सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों में अधिक व्यस्त रह सकते हैं। महिलाओं को गपशप करने का मौका भी मिल सकता है। शत्रुओं की गतिविधियों पर थोड़ा ध्यान रखें। किसी कन्या के पैर छुएं, दिन ख़ुशी से बीतेगा। 


तुला राशि:- तुला राशि वाले आज अपने आपको समय देना चाहेंगे | बहुत दिनों से भागदौड़ में लगे होने के कारण थका हुआ सा महसूस करेंगे | मन में धार्मिक कार्यों के लिए श्रद्धा बढे़गी और मंदिर दर्शन को भी जा सकते हैं | माता या पत्नी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा | पिता से आर्थिक मामले को लेकर आपकी थोड़ी बहस हो सकती है | पढ़ाई के सिलसिले में घर के किसी व्यक्ति का विदेश जाने का योग है |  


वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि वालों की आय में अचानक वृद्धि होगी। बेटे या बेटी के विवाह का विचार आपके मन को परेशान करेगा। वैसे तो आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मौसमी परेशानियां जैसे सर दर्द आदि हो सकता है। वाहन पर अधिक खर्च होने की सम्भावना है। अंजान लोगों से दोस्ती न बढ़ायें, आपके लिए खतरनाक हो सकता है। 


धनु राशि:-  धनु राशि वाले जॉब कर रहे या जॉब ढूंढ़ रहे लोगों के लिए आज का दिन लकी साबित होगा। बहुत से टल रहे काम पूरे हो सकते हैं। आप परिवार को समय देने की कोशिश करेंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर होशियार रहें, पेट से जुडी कोई परेशानी आपको घेर सकती है। काफी समय बाद आज लवमेट से मिलने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। गुरु की सेवा करें, भविष्य उज्जवल होगा।  

 
मकर राशि:-  मकर राशि वाले आज हर तरफ से ज्ञान अर्जित करने का प्रयास करेंगे। व्यवसाय में आज आपको नए कांट्रेक्ट मिल सकते हैं, जिनसे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप जमीन या मकान की संपत्ति पर पैसा लगाने का विचार बना सकते हैं। किसी अति महत्वपूर्ण कार्य के लिए आपको जल्द ही लोन या उधर लेना पड़ सकता है। अपनों का साथ आपका आत्मबल बढ़ाए। घर में लाल चिड़िया पालें, सभी परेशानियां और उदासी दूर भाग जाएंगी।


कुम्भ राशि:-  कुम्भ राशि वालों यदि आप विद्यार्थी हैं तो अपना ध्यान पढ़ाई में लगायें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। बिना वजह की बातों पर चिंता न करें। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आप काफी समय से किसी काम को पूरा करने में लगे थे वह आज पूरा हो जाएगा और उसका परिणाम भी अच्छा होगा। यात्रा के लिये यह समय बड़ा ही शुभ समय है। बड़े-बुजुर्गो का आशीर्वाद लेकर कोई काम शुरू करें, सफलता निश्चित ही आपके क़दमों में होगी।


मीन राशि:-  मीन राशि वालों के लिए बेहतर होगा कि वह आज केवल अपने काम-से-काम रखें। आपकी ईश्वर में आस्था बढ़ेगी और किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में हानि और लाभ दोनों बराबर मात्रा में होंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी और मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए अनुकूल समय है, मेहनत से कहीं अधिक फल आपको मिल सकता है। गजानन भगवान की आरती करें, सब शुभ होगा।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!